यूजेवीएनएल के प्रदीप कैड़ा ने लंबी दूरी की साइकिलिंग में हासिल की शानदार उपलब्धि

विश्व प्रसिद्ध पेरिस-ब्रेस्ट-पेरिस 2027 के लिए किया क्वालीफाई

देहरादून। यूजेवीएन लिमिटेड के सहायक अभियंता प्रदीप सिंह कैड़ा ने लंबी दूरी की साइकिलिंग में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए
विश्व प्रसिद्ध पेरिस-ब्रेस्ट-पेरिस 2027 के लिए क्वालीफाई कर लिया है। उन्होंने 1,002.60 किलोमीटर की चुनौतीपूर्ण दूरी महज सडसठ घंटे में पूरी कर विश्व प्रसिद्ध अल्ट्रा-एंड्योरेंस साइकिलिंग आयोजन पेरिस-ब्रेस्ट-पेरिस 2027 के लिए अपनी पात्रता सुनिश्चित की है।

कैड़ा ने इस चुनौतीपूर्ण ब्रेवेट राइड के दौरान दिल्ली से सहारनपुर, हरियाणा एवं पंजाब के विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए अटारी (वाघा) बॉर्डर तक साइकिल से यात्रा की। लगभग 1,003 किलोमीटर की इस लंबी दूरी के दौरान उन्होंने कुल 3,804 मीटर की Elevation Gain का सामना किया। लगातार लंबी दूरी, बदलते भू-भाग और सीमित विश्राम के बीच निर्धारित समय में राइड पूरी करना उनकी शारीरिक क्षमता, मानसिक दृढ़ता और असाधारण सहनशक्ति को दर्शाता है।

लंबी दूरी की साइकिलिंग में कैड़ा की एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे पूर्व वह दो बार प्रतिष्ठित ‘सुपर रैंडोन्योर ’ का खिताब भी हासिल कर चुके हैं। यह उपलब्धि उन साइकिल चालकों को प्राप्त होती है जो निर्धारित समय-सीमा में दो सौ, तीन सौ, चार सौ और छह सौ किलोमीटर की ब्रेवेट श्रृंखला सफलतापूर्वक पूरी करते हैं।

कैड़ा की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए यूजेवीएन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक अजय कुमार सिंह ने उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि व्यावसायिक दायित्वों के साथ-साथ खेल एवं फिटनेस के प्रति कैड़ा की निरंतर प्रतिबद्धता निगम के कार्मिकों, युवाओं और खेल प्रेमियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि यूजेवीएन लिमिटेड द्वारा खेल एवं फिटनेस गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, जिसके सकारात्मक परिणाम निगम के खिलाड़ियों द्वारा विभिन्न खेल गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के रूप में सामने आ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि खेल केवल शारीरिक क्षमता का प्रदर्शन नहीं है, बल्कि यह अनुशासन, निरंतरता, धैर्य और लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्धता की भावना को भी मजबूत करता है। श्री कैड़ा की उपलब्धि इन सभी गुणों का उत्कृष्ट उदाहरण है।

अपनी इस उपलब्धि पर कैड़ा ने यूजेवीएन लिमिटेड प्रबंधन, अपने परिवार तथा ‘राइड फॉर फ्रीडम’ ग्रुप के साथी साइकिलिस्टों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इन सभी के निरंतर सहयोग, प्रोत्साहन और विश्वास ने उन्हें इस चुनौती को पूरा करने के लिए प्रेरित किया।
कैड़ा की यह उपलब्धि व्यक्तिगत साहस, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का उत्कृष्ट उदाहरण होने के साथ-साथ उत्तराखण्ड और यूजेवीएन लिमिटेड के लिए भी गर्व का विषय है। उनकी सफलता निश्चित रूप से युवाओं और साइक्लिंग प्रेमियों को फिटनेस एवं लंबी दूरी के खेलों के प्रति प्रेरित करेगी।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments