देहरादून पुलिस का दोहरा एक्शन: शराब तस्करी में 4 दबोचे, टाटा ऐस सीज; क्लेमेंटाउन में उपद्रवी गिरफ्तार

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर मादक पदार्थों की तस्करी और सार्वजनिक स्थलों पर शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ दून पुलिस ने सख्त अभियान चलाया है। इसी क्रम में मीडिया सेल देहरादून द्वारा जारी सूचना के अनुसार पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों से कार्रवाई करते हुए शराब तस्करी में संलिप्त चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जबकि क्लेमेंटाउन क्षेत्र से माताजी के साथ मारपीट व हुड़दंग मचाने वाले एक व्यक्ति को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर कानून का पाठ पढ़ाया है।
शराब तस्करों के खिलाफ हुई कार्रवाई में कोतवाली ऋषिकेश पुलिस ने चैकिंग के दौरान पुराने रेलवे स्टेशन गेट, आईडीपीएल डाकघर के सामने और परशुराम चौक से तीन अभियुक्तों—रोबिन कुमार (40 वर्ष), सौरब (25 वर्ष) और भोले (29 वर्ष) को करीब 04 पेटी (कुल 172 टेट्रा पैक) अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे टाटा ऐस (छोटा हाथी) वाहन संख्या UK-14-CA-2855 को पुलिस ने सीज कर दिया है। वहीं, कोतवाली पटेलनगर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए महाराणा प्रताप ग्राउंड आईएसबीटी के पास से अभियुक्त अमित (38 वर्ष) को 86 टेट्रा पैक देशी शराब के साथ पकड़ा, जिसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
दूसरी तरफ, कानून-व्यवस्था बनाए रखने की कड़ी में थाना क्लेमेंटाउन पुलिस को टर्नर रोड क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा शराब के नशे में हुड़दंग मचाने और अपनी माताजी के साथ मारपीट करने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस टीम (अतिरिक्त उप-निरीक्षक बद्री लाल टम्टा, कांस्टेबल मनोज कपिल व प्रमोद चंद्र) ने आरोपी विश्व दीपक राठौड़ (42 वर्ष) को समझाने की कोशिश की, लेकिन उसके उग्र रवैये को देखते हुए किसी संज्ञेय अपराध को रोकने के लिए उसे तत्काल गिरफ्तार कर लिया। दून पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध गतिविधियों और शांति भंग करने वाले तत्वों के खिलाफ यह वैधानिक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments