खौफनाक वारदात: मालदेवता के लोहे के पुल पर फंदे से लटका मिला युवक का शव, क्षेत्र में सनसनी

देहरादून। राजधानी देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मालदेवता रोड पर रविवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब लोहे के पुल पर एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में रस्सी के सहारे लटकता हुआ मिला। पुल पर फंदे से झूलते शव को देख राहगीरों के होश उड़ गए और देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही मालदेवता चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए फॉरेंसिक (फील्ड यूनिट) टीम को भी मौके पर बुलाया गया। घटनास्थल पर पुलिस को एक लावारिस स्कूटी (नंबर UK07fn-9653) खड़ी मिली। पुलिस ने जब वाहन का ब्योरा जुटाया तो पता चला कि स्कूटी मृतक के ही एक रिश्तेदार की है।

फॉरेंसिक टीम की मौजूदगी में पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा। मृतक की पहचान तनवीर कुमार उर्फ ‘शायरी’ (पुत्र कपूरचंद), मूल निवासी घमंडपुर, रानीपोखरी (हाल निवासी: वेदवानी विहार, बालावाला, थाना रायपुर) के रूप में हुई है। घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों ने भी शव की शिनाख्त तनवीर के रूप में की।

प्राथमिक जांच में पुलिस ने बताया कि मृतक के शरीर पर किसी भी तरह के चोट या हाथापाई (संघर्ष) के निशान नहीं मिले हैं, जिससे प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए कोरोनेशन अस्पताल की मोर्चरी भिजवा दिया है।

फिलहाल, पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि युवक ने इतना खौफनाक कदम क्यों उठाया। क्या यह वाकई खुदकुशी है या इसके पीछे कोई गहरी साजिश है? पुलिस हर पहलू से मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments