हरीश रावत का रोड शो कांग्रेस के चुनाव नतीजों से पहले का गुटीय रुझान: चौहान

कांग्रेसी शक्ति प्रदर्शन का जनता का नही सरोकार, कांग्रेसियों के माथे पर बल

देहरादून। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत के उतराखंड आगमन से पहले रोड शो को कांग्रेस की गुटीय रसाकस्सी बताते हुए इसे पार्टी का स्वाभाविक गुण बताया और कहा कि उन लोगों के सामने यह अधिक परेशानी पैदा करने वाली समस्या है जो कि हरीश रावत के राजनीतिक बनवास को लेकर अधिक प्रफुल्लित थे। हरीश रावत का यह रोड शो कोई नई बात नही है और अभी कई रोड शो सामने आने वाले है, लेकिन यह चुनाव से पहले का गुटीय रुझान जरूर है।

मीडिया के सवालों पर प्रतिक्रिया देते हुए चौहान ने कहा कि हरीश रावत लम्बे समय से कांग्रेस की गुटीय राजनीति के चलते हाशिये पर चल रहे हैं। हालांकि यह कांग्रेस का अंदरूनी मामला है, लेकिन जिस तरह से कांग्रेस अनुशासन और तमाम तरह के शिष्टाचार की बात करती रही है तो उसके लिए यह चिंतन का विषय हो सकता है।

चौहान ने रोड शो मे हरीश रावत के कांग्रेस के एकजुट होकर भाजपा का मुकाबला करने की बात को हास्यासपद बताते हुए कहा कि पिछले 10 सालों से वह और कांग्रेस के कई क्षत्रप चुनाव से पहले रोड शो ही करते रहे हैं। वहीं पूर्व सीएम कितनी बार उपेक्षा को लेकर कोप भवन मे गए जनता के पास पूरा ब्यौरा है। इसलिए भाजपा के लिए इस रोड शो का कोई औचित्य नही है। हालांकि पहले इस्तीफे की बात और फिर उसे पहल बताकर शक्ति प्रदर्शन मे उतरना उनके लिए कोई नयी बात नही है।

चौहान ने कहा कि इस शक्ति परीक्षण से ईडी के हाल ही मे उनके पीए के घर पर रेड और करोड़ों की अवैध संपत्ति मिलने से ध्यान हटाने मे कांग्रेसी सफल नही होने वाले हैं। भ्रष्टाचार मे लिप्त होकर भ्रष्टाचार के खिलाफ लडाई की बात को जनता जानती है। हरीश रावत रोड शो से पार्टी को चुनौती दे रहे हैं और उनके इस कदम से कांग्रेसी दिग्गज ही सकते मे हैं।

पार्टी की साख बचाने का दंभ भर रहे कांग्रेस के दिग्गजों की स्थिति यह है कि अब वह अपने अस्तित्व को बचाने के लिए सड़क और जनता के बीच है। इसलिए जनता अब उन्हे नियमित रूप से अवकाश पर भेजने का मन बना चुकी है। उतराखंड की जनता का भाजपा के विकास कार्यों की प्रतिबद्धता को लेकर पूरा भरोसा है और वह मिशन 2027 मे फिर भाजपा को आशीर्वाद देने वाली है।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments