ग्राफिक एरा में मानवता की मिसाल: रक्तदान शिविर में उमड़े छात्र, जुटाया 300 यूनिट रक्त

देहरादून  । ग्राफिक एरा में जरूरतमंदों की मदद के लिए छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने रक्तदान शिविर में 300 यूनिट रक्तदान किया।

आज ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में वर्ल्ड हेल्थ डे पर स्वच्छ रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बीटेक, बीबीए, बीसीए और बायोटेक्नोलॉजी सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और रक्तदान किया। देर शाम तक चले इस शिविर में 300 यूनिट रक्त संग्रह हुआ।

रक्तदान शिविर का आयोजन ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने किया। शिविर में ग्राफिक एरा के एनएसएस कोऑर्डिनेटर डा. ए.एस. शुक्ला के साथ अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments