अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को बड़ा तोहफा, सीएम सैनी ने की ये घोषणा..

पंचकूला,08मार्च 2025(एजेंसिया ) : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि किसी भी समाज की प्रगति में वहां की महिलाओं का योगदान सर्वाधिक महत्वपूर्ण होता है। जब महिलाएं आगे बढ़ती हैं, तो परिवार, समाज और देश सब आगे बढ़ते हैं। उन्होंने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास और गर्व है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 2047 के विकसित भारत में अगर किसी का सबसे बड़ा योगदान होगा तो वो इस देश की माताओं बहनों बेटियों का होगा। सीएम सैनी आज पंचकूला में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय महिला सम्मान समारोह में मुख्यातिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री सैनी ने महिला दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए महिला कल्याण की दिशा में अनेक महत्वपूर्ण घोषणाएं की। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार के कार्यालयों में नियमित महिला सरकारी कर्मचारियों को अब प्रतिवर्ष 20 की बजाय 25 छुट्टियां मिलेंगी। इसी प्रकार हरियाणा कौशल रोजगार निगम में काम कर रही महिला कर्मियों को प्रतिवर्ष 10 छुट्टियां मिलती थी। अब इन वार्षिक अवकाश के अलावा महिला कर्मचारियों को प्रतिमाह एक अतिरिक्त छुट्टी दी जाएगी। इस तरह इन कर्मचारियों को 10 की बजाय 22 छुट्टियां मिलेगी। उन्होंने घोषणा की कि प्रदेश की महिलाओं को डेयरी इकाइयां स्थापित करने के लिए 1 लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण प्रदान किया जाएगा।

नायब सिंह सैनी ने कहा कि हमने हरियाणा में महिला कृषि वृद्धि योजना शुरू करके कृषि परिवारों में महिलाओं की पशुधन पालन, मधुमक्खी पालन, झोंगा पालन, डेयरी फार्मिंग और अन्य कृषि उद्यम जैसी गतिविधियों के लिए ब्याज मुक्त ऋण प्रदान करने का संकल्प लिया था।

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने कहा कि हमारी बेटियों में प्रतिभा कूट कूट कर भरी है और आज बेटियां हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा बहन बेटियों को सुरक्षित वातावरण प्रदान करने के लिए अनेक ठोस कदम उठाए है परंतु सरकार के साथ साथ हम सबको मिलकर इस दिशा में कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि विधाययी कार्यों को लेकर समाज में जागरूकता बढ़ाने के लिए हरियाणा विधानसभा द्वारा लोकसभा और राज्य सरकार के सहयोग से आने वाले समय में महिलाओं और विद्यार्थियों के लिए सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे।

इस अवसर पर कालका की विधायिका शक्ति रानी शर्मा, महिला एवं बाल विकास विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डाॅ साकेत कुमार, उपायुक्त  मोनिका गुप्ता, विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, महापौर कुलभूषण गोयल, प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, बीजेपी जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा, मीडिया सचिव प्रवीण अत्रे सहित अन्य अधिकारी व प्रदेशभर से आई महिलाएं उपस्थित थी।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments