अंधेरी रात, उफनती भागीरथी और टापू पर फंसे दो श्रद्धालु — पुलिस-SDRF ने रोप रेस्क्यू से बचाई जान

डायल 112 पर सूचना मिलते ही कोतवाली, SDRF और QRT टीम ने दिखाई तत्परता, मुंबई के दोनों तीर्थयात्री सुरक्षित

उत्तरकाशी। भागीरथी नदी की तेज धारा के बीच एक टापू पर फंसे मुंबई के दो श्रद्धालुओं को शुक्रवार की रात उत्तरकाशी पुलिस, SDRF और आपदा प्रबंधन QRT टीम ने सफल रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सकुशल बाहर निकाला। अंधेरे और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच अंजाम दिया गया यह रेस्क्यू ऑपरेशन टीम की सूझबूझ और साहस की मिसाल बन गया।

डायल 112 पर सूचना मिली कि उत्तरकाशी संस्कृत महाविद्यालय के नीचे भागीरथी नदी के बीच बने एक टापू पर मुंबई के दो तीर्थयात्री फंसे हुए हैं। सूचना मिलते ही कोतवाली उत्तरकाशी पुलिस, SDRF और आपदा प्रबंधन QRT की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। रात के घुप्प अंधेरे और नदी के तेज बहाव के बीच टीम ने रोप रेस्क्यू तकनीक और लाइफ जैकेट की सहायता से नदी के बीच टापू तक पहुंच बनाई और दोनों श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

उल्लेखनीय है कि चारधाम यात्रा के इस व्यस्त सीजन में बड़ी संख्या में देशभर से श्रद्धालु उत्तरकाशी पहुंच रहे हैं। अपरिचित भूगोल और नदी के खतरनाक बहाव से अनजान तीर्थयात्री कभी-कभी ऐसी विषम परिस्थितियों में फंस जाते हैं। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि नदी किनारे और संवेदनशील स्थानों पर अत्यंत सावधानी बरतें और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल डायल 112 पर सूचना दें।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments