सड़क पर नमाज के प्रतिबंध पर संगठन सहमत, विपक्ष की प्रतिक्रिया गैर जरूरी: भट्ट

सड़क पर नमाज को लेकर उकसाना बन्द करे विपक्ष

देहरादून । भाजपा ने देवभूमि की सड़कों पर नमाज की पूर्णतया पाबंदी का पुरजोर समर्थन किया है। प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट ने कानून व्यवस्था और सार्वजनिक सुविधा को देखते हुए मुख्यमंत्री धामी की इस प्रतिबद्धता का स्वागत किया है। वहीं विपक्ष की बयानबाजियों की गैरजरूरी बताते हुए स्पष्ट किया कि देवभूमि की संस्कृति और छवि के विरुद्ध ऐसी किसी भी तरह की गतिविधि बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने सीएम श्री पुष्कर सिंह धामी के आगामी बकरीद आदि त्यौहारों पर नमाज को लेकर दिये बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कानून व्यवस्था और सार्वजनिक सुविधा के हनन पर किसी तरह से समझौता नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने सड़कों पर नमाज पढ़ने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने के लिए मुख्यमंत्री के साहसिक निर्णय का पुरजोर समर्थन किया है। वहीं जोर देते हुए कहा कि सड़कों को यातायात और आम जनता के आवागमन के लिए सुरक्षित रखना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इस निर्णय का स्वागत प्रत्येक नागरिक को करना चाहिए जो कानून के शासन में विश्वास रखता है। वहीं स्पष्ट किया कि यह फैसला किसी धर्म या वर्ग के खिलाफ नहीं है, बल्कि प्रदेश में संविधान और कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए है। सार्वजनिक सड़कें सभी नागरिकों के लिए हैं, न कि किसी भी प्रकार के धार्मिक आयोजन के लिए जिससे आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़े।

उन्होंने इस मुद्दे पर विपक्षी आपत्तियों को पूरी तरह तुष्टिकरण की राजनीति से प्रेरित बताते हुए तीखा हमला बोला है। सवाल उठाया कि आखिर क्यों विपक्ष हमेशा एक ‘वर्ग विशेष’ को कानून का उल्लंघन करने के लिए प्रेरित करता रहता है? विपक्ष का यह रवैया समाज में विभाजन पैदा करने और कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाला है। वहीं साफ शब्दों में कहा, “पिछली सरकारों के कार्यकाल में जिस तरह से वोट बैंक की राजनीति के लिए तुष्टिकरण किया गया और कानून की धज्जियां उड़ाई गईं, वह अब उत्तराखंड में नहीं चलेगा। पूर्ववर्ती सरकारों में जो अराजकता और ढील दी गई, वह इतिहास की बात हो चुकी है। अब प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन सरकार है, जहाँ कानून सबके लिए बराबर है।

उन्होंने भाजपा और सरकार का सड़क पर नमाज को लेकर संदेश स्पष्ट करते हुए कहा, देवभूमि उत्तराखंड की पवित्रता, शांति और सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में सरकार बिना किसी भेदभाव के नियम और कानून को कड़ाई से लागू करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है, और भाजपा संगठन सरकार के हर ऐसे जनहितकारी फैसले के साथ मजबूती से खड़ा है।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments