सैनिकों के सम्मान में ₹3.41 करोड़ की सौगात: मंत्री गणेश जोशी ने किया टनकपुर सैनिक विश्राम गृह का मुआयना

चम्पावत। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज चम्पावत जिले के टनकपुर में लगभग ₹3.41 करोड़ की लागत से नवनिर्मित आधुनिक सैनिक विश्राम गृह का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने भवन की संरचना, उपलब्ध सुविधाओं और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता का अवलोकन किया। उन्होंने निर्माण कार्यों को संतोषजनक बताते हुए कहा कि सीमांत क्षेत्र में स्थित टनकपुर में इस आधुनिक सैनिक विश्राम गृह का निर्माण पूर्व सैनिकों एवं सेवारत सैनिकों के लिए एक महत्वपूर्ण सुविधा सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि सरकार सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। यह विश्राम गृह सीमावर्ती क्षेत्र में आने-जाने वाले सैनिकों को सुरक्षित, स्वच्छ और सुविधाजनक आवास उपलब्ध कराएगा, जिससे उन्हें अस्थायी प्रवास के दौरान बेहतर व्यवस्था मिल सकेगी।

सैनिक कल्याण मंत्री जोशी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि भवन की व्यवस्थाओं का नियमित रखरखाव सुनिश्चित किया जाए, ताकि सैनिकों को दी जाने वाली सुविधाओं में किसी प्रकार की कमी न रहे। उन्होंने कहा कि सैनिकों का सम्मान और उनके हितों की रक्षा के लिए राज्य सरकार संकल्पबद्ध है।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, गौरव सैनानी समिति अध्यक्ष कैप्टन भानी चन्द, मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) डॉ. जी.एस. खाती जिला सैनिक कल्याण अधिकारी (सेवानिवृत) कर्नल उमेद सिंह सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments