चंद्रोटी में पंचायत चुनाव की सफलता के एक वर्ष पूरे होने पर हुआ भव्य आयोजन

‘एक साल, बेमिसाल’ कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं ने संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प

मसूरी । मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत चंद्रोटी ग्राम सभा में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की सफलता के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘एक साल, बेमिसाल’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कांग्रेस प्रदेश कोषाध्यक्ष गोदावरी थापली के आह्वान पर चंद्रोटी की ग्राम प्रधान सारिका ठाकुर ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत उपाध्यक्ष अभिषेक चौहान, अति विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख अर्चना रावत तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, जिला अध्यक्ष पछवा दून संजय किशोर व महानगर अध्यक्ष जसविंदर सिंह ‘गोगी’ ने शिरकत की। अभिषेक चौहान ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस परिवार को एक सूत्र में पिरोना, संगठन को हर स्तर पर सशक्त बनाना तथा जनता के अधिकारों के लिए मजबूती से आवाज़ उठाना ही पार्टी का मुख्य संकल्प है। वहीं उपेंद्र थपली ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि जन-जन की समस्याओं के समाधान के लिए सड़क से लेकर सदन तक पूरी निष्ठा और ऊर्जा के साथ संघर्ष किया जाना चाहिए।

कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य गोविंद पुंडीर, डॉ. प्रतिमा सिंह, महेंद्र नेगी ‘गुरुजी’, राजेंद्र शाह, हुकुम चौहान, जगदीश चौहान, प्रदीप डोभाल, राकेश शर्मा, मेघ सिंह कंडारी, महेश चंद, विशाल खरोला, दर्शन रावत, अखिल प्रधान, सागर लामा, रवि शर्मा, रितेश जोशी, अनूप सक्सेना, गीता पैनोली, हरि काला पुंडीर, आंचल पुंडीर, सोनिया आनंद और तनुजा घले सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट प्रशांत खंडूरी ने किया। इसके अतिरिक्त क्षेत्र के पूर्व व वर्तमान प्रधान, बीडीसी सदस्य, पंचायत सदस्य तथा सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता भी इस अवसर पर मौजूद रहे।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments