क्रिसमस डे पर इंडिया ग्लोबल ग्रैंड ट्रेड फेयर में उमड़ी भीड़, आयोजन तीन दिन बढ़ा

देहरादून। Race Course स्थित बन्नू स्कूल ग्राउंड में चल रहे इंडिया ग्लोबल ग्रैंड ट्रेड फेयर में क्रिसमस डे के मौके पर ज़बरदस्त रौनक देखने को मिली।गुरुवार को छुट्टी होने और त्योहार का उत्साह होने के कारण सुबह से ही लोगों की भारी भीड़ मेले में उमड़ पड़ी। अलग-अलग राज्यों और देशों से आए स्टॉल्स पर खरीदारी करने के लिए लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।
मेले में पहुंचे आगंतुकों का कहना है कि यहां बेहतरीन और आकर्षक सामान मिलने के साथ-साथ मनोरंजन का भी पूरा इंतज़ाम है। बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी के लिए कुछ-न-कुछ देखने और खरीदने को मिल रहा है। कई लोगों ने बताया कि त्योहार पर परिवार के साथ समय बिताने और खरीदारी करने के लिए यह मेला एक बेहतरीन विकल्प साबित हो रहा है।
फूड कोर्ट में भी पूरे दिन ग्राहकों की भीड़ रही। लोगों ने बताया कि एक ही जगह विभिन्न राज्यों के व्यंजन चखने का मौका मिल रहा है, जिससे त्योहार का स्वाद और भी बढ़ गया है।

मेले के मीडिया कोऑर्डिनेटर किशोर रावत ने बताया कि “क्रिसमस के अवसर पर मिली जबरदस्त भीड़ और सकारात्मक प्रतिक्रिया को देखते हुए मेले की अवधि तीन दिनों के लिए और बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।” अब यह फेयर 26, 27 और 28 तारीख तक जारी रहेगा, ताकि अधिक से अधिक लोग मेले का आनंद उठा सकें।
लोगों की बढ़ती दिलचस्पी और शानदार माहौल के बीच इंडिया ग्लोबल ग्रैंड ट्रेड फेयर न केवल खरीदारी का केंद्र बना है, बल्कि परिवारों के लिए त्योहार का एक बड़ा आकर्षण भी साबित हो रहा है।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments