दून के इंडिया ग्लोबल ग्रैंड ट्रेड फेयर में उमड़ा खरीददारों का सैलाब

चटपटे आम पापड़ और हींग वाले आइटम बने खास आकर्षण

देहरादून। रेसकोर्स स्थित बन्नू स्कूल के विशाल मैदान में चल रहे इंडिया ग्लोबल ग्रैंड ट्रेड फेयर में इन दिनों खरीददारों का उत्साह चरम पर है। लाखों लोगों की पसंद बन चुके इस मेले में रोजाना हजारों की संख्या में लोग लाइफ स्टाइल प्रोडक्ट्स, परिधान, होम डेकोर और चटपटे खाद्य पदार्थों की खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं।

शुक्रवार को दैनिक जागरण के राज्य संपादक मनोज कुमार झा और समाचार संपादक देवेंद्र सती ने मेले में पहुंचकर विभिन्न स्टॉलों का जायजा लिया। दोनों संपादकों ने स्टॉल संचालकों से बातचीत कर उनके उत्पादों की जानकारी ली और मेले की भव्यता व बेहतर प्रबंधन की सराहना की। 

मेले में राजस्थान भीलवाड़ा की कंपनी के शैलेंद्र मिश्रा और धीरज त्रिपाठी द्वारा लगाए गए स्टॉल पर चटपटे आम पापड़, हींग से बने मीठा पान, केसर पान, जयपुरी पान, तुलसी पान, स्पेशल पान गिलोरी, रसभरी सौंफ, ड्राई फ्रूट पान गोली, दिलखुश रोस्टेड, शाही मेवा, बंबइया मुखवास, मिल्की सुपारी और ब्रेकफास्ट मिक्स जैसे कई आइटम खरीददारों को खूब लुभा रहे हैं। खानपान के शौकीनों के लिए फूड कोर्ट भी आकर्षण का केंद्र बना है, जहां लखनऊ की स्पेशल गुड़ की तंदूरी चाय सर्द मौसम में लोगों को खास तौर पर अपनी ओर खींच रही है। 

ट्रेड फेयर में शाही पहनावे, आलीशान वेशभूषा और बेहतरीन लिबास वाले कपड़ों की विस्तृत रेंज उपलब्ध है, जिनकी खरीदारी के लिए लोग देर शाम तक स्टॉलों पर जुटे रहते हैं। मेले के मीडिया कोऑर्डिनेटर किशोर रावत के अनुसार, अब तक करीब एक लाख से अधिक लोग इस भव्य मेले में पहुंचकर खरीदारी और मनोरंजन का आनंद उठा चुके हैं और आने वाले कुछ दिनों में भी भारी भीड़ की संभावना है।

किशोर रावत ने बताया कि मेले के केवल चंद दिन शेष हैं, इसलिए उत्तराखंड के स्थानीय निवासियों के साथ ही बाहर से आए पर्यटकों को भी इस मेले का भरपूर आनंद लेने का विशेष मौका है। उनका कहना है कि इंडिया ग्लोबल ग्रैंड ट्रेड फेयर देश के सबसे बड़े ट्रेड फेयर्स में से एक है, जो देहरादून के लिए शाही तौर पर आयोजित किया गया है और यहां एक ही छत के नीचे खरीदारी, स्वाद और मनोरंजन की सारी सुविधाएं उपलब्ध हैं।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments