देहरादून । पेसल वीड कॉलेज ऑफ इन्फॉरमेशन टेक्नोलॉजी, देहरादून को चार वर्षीय आई.टी.ई.पी. (इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम) पाठ्यक्रम के संचालन के लिए राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एन.सी.टी.ई.) से मान्यता मिल गई है। इसी के साथ शैक्षणिक सत्र 2026-30 से महाविद्यालय में इस पाठ्यक्रम में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कॉलेज प्रशासन के अनुसार आई.टी.ई.पी. पाठ्यक्रम में प्रवेश राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एन.टी.ए.) द्वारा आयोजित एन.सी.ई.टी. परीक्षा 2026 की मेरिट के आधार पर होगा, जिसकी परीक्षा 17 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी।
महाविद्यालय ने जानकारी दी है कि प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट www.pestleweedcollege.com पर पंजीकरण प्रारंभ कर दिया गया है। कॉलेज प्रबंधन का दावा है कि देहरादून तथा श्री देव सुमन विश्वविद्यालय से मान्यता प्राप्त संस्थानों में यह एकमात्र संस्थान है, जहां आई.टी.ई.पी. पाठ्यक्रम संचालित होने जा रहा है। ऐसे में शिक्षक शिक्षा के क्षेत्र में यह उपलब्धि न केवल संस्थान बल्कि देहरादून के विद्यार्थियों के लिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
इस उपलब्धि पर संस्थान में हर्ष का माहौल है। कॉलेज के चैयरमैन डॉ. प्रेम कश्यप, किरन कश्यप, आकाश कश्यप, राशि कश्यप, प्राचार्या डॉ. अनिता वर्मा, डॉ. रिचा नौटियाल सहित समस्त शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे संस्थान के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया। उन्होंने कहा कि आई.टी.ई.पी. पाठ्यक्रम शुरू होने से क्षेत्र के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षक शिक्षा का बेहतर अवसर मिलेगा।
महाविद्यालय प्रशासन ने अभ्यर्थियों और अभिभावकों से समय रहते प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक छात्र-छात्राएं महाविद्यालय से दूरभाष नंबर 9520553156, 8449106477, 8218174678 पर संपर्क कर सकते हैं।

Recent Comments