20 दिसंबर को तहसील मोरी के आराकोट में आयोजित होगा जन सुनवाई दिवस कार्यक्रम

सुदूरवर्ती क्षेत्रों तक सरकारी सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विभिन्न विभागों के स्टाल भी लगाए जाएंगे

अधिकारी पूर्ण तैयारी और दस्तावेजों के साथ रहें उपस्थित : डीएम

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देशानुसार सुदूरवर्ती क्षेत्रों के निवासियों तक सरकार की योजनाओं और प्रशासन की पहुँच को सुगम बनाने और उनकी समस्याओं का मौके पर समाधान प्रदान करने के उद्देश्य से जनपद की तहसील मोरी के अंतर्गत आराकोट में आगामी 20 दिसंबर को जन सुनवाई दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा अपनी-अपनी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी के लिए स्टाल लगाए जाएंगे तथा आसपास व दूरस्थ क्षेत्रों के पात्र व्यक्तियों को मौके पर ही योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया जाएगा।
जन सुनवाई दिवस कार्यक्रम जिलाधिकारी प्रशांत आर्य की अध्यक्षता में आराकोट में 20 दिसंबर को प्रातः 11 बजे से आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के प्रमुख अधिकारीगण भी मौजूद रहेंगे। प्रशासन ने सभी अधिकारियों को अपने विभागों से संबंधित शिकायतों, आवेदन पत्रों तथा लंबित मामलों की जानकारी सहित पूर्ण तैयारी के साथ उपस्थित रहने के निर्देश दिए है।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments