देहरादून। रविवार की छुट्टी और खिली धूप ने राजधानीवासियों के आनंद को दोगुना कर दिया। बन्नू स्कूल ग्राउंड में जारी इंडिया ग्लोबल ग्रैंड ट्रेड फेयर में आज रिकॉर्ड तोड़ भीड़ उमड़ी। सुबह से लेकर देर शाम तक लोगों ने खरीदारी और मनोरंजन का भरपूर लुत्फ उठाया।
फूड कोर्ट में गरमा-गरम पकौड़ी, चाय और जलेबी के साथ विभिन्न राज्यों के स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद लेने वालों की भीड़ लगातार बढ़ती रही। सर्द मौसम में गर्म व्यंजनों के साथ मेले का रोमांच और बढ़ गया। महिलाएं, युवा और बच्चे सभी ने उत्साहपूर्वक मेले का आनंद लिया।

पिछले दस दिनों से जारी इस भव्य मेले में अब तक लाखों लोग पहुंच चुके हैं। आकर्षक लाइफस्टाइल उत्पादों, घरेलू साज-सज्जा के सामान, परिधान, इत्र और हैंडक्राफ्ट आइटम्स की जमकर खरीदारी हो रही है। रविवार को हुई भारी बिक्री से स्टॉल संचालकों के चेहरे भी खिल उठे।
इस फेयर में जयपुर की एक्सक्लूसिव चूड़ियां, दुबई के परफ्यूम, अफगानिस्तान के ड्राई फ्रूट्स, युगांडा की ज्वेलरी, और बांग्लादेश की जमदानी साड़ियां विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। वहीं बैंकॉक गैलेक्सी स्टॉल पर महिलाओं और युवतियों की खास भीड़ देखने को मिली।

इंडिया ग्लोबल ग्रैंड ट्रेड फेयर अपने भव्य आयोजन, शांतिपूर्ण वातावरण और वि विध सांस्कृतिक रंगत के कारण देहरादूनवासियों के लिए मनोरंजन और खरीदारी का खास ठिकाना बन चुका है।

Recent Comments