कांग्रेस मुख्यालय में सोशल मीडिया वॉलंटियर्स इंटरैक्शन सत्र का सफल आयोजन

नई दिल्ली। दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन में आज कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग की ओर से “Congress Social Media Volunteers Interaction & Capacity Building Session” का सफल एवं प्रभावशाली आयोजन किया गया। देशभर से कांग्रेस सोशल मीडिया वॉलंटियर्स और पदाधिकारियों ने इस सत्र में सक्रिय भागीदारी की।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग की चेयरपर्सन  सुप्रिया श्रीनेत रहीं। आयोजन का संयोजन विभाग के राष्ट्रीय संयोजक (AICCगौतम नौटियाल द्वारा किया गया।

सत्र के दौरान सोशल मीडिया साथियों के बीच खुला और उद्देश्यपूर्ण संवाद हुआ, जिसमें विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभागियों ने अपने अनुभव, सुझाव और डिजिटल अभियानों से जुड़ी जानकारियां साझा कीं।
सभी रचनात्मक सुझावों को गंभीरता से सुना गया और उन्हें भविष्य की रणनीतियों में शामिल करने पर जोर दिया गया।

मुख्य अतिथि सुप्रिया श्रीनेत ने उपस्थित वॉलंटियर्स से सीधे संवाद कर उनके कार्यों की सराहना की। उन्होंने संगठन की डिजिटल दिशा, कांग्रेस की विचारधारा और आगामी अभियानों पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया।
उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया आज जनमानस तक पार्टी का संदेश पहुँचाने का सबसे प्रभावशाली माध्यम है और हर वॉलंटियर इसकी रीढ़ की तरह कार्य करता है।

कार्यक्रम संयोजक गौतम नौटियाल ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह बैठक संगठन की सामूहिक शक्ति, एकता और डिजिटल प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी इस प्रकार के संवाद और प्रशिक्षण सत्र लगातार आयोजित किए जाएंगे ताकि संगठनात्मक क्षमता और रणनीति को और सुदृढ़ किया जा सके।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित कांग्रेस सोशल मीडिया कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को प्रेरणादायक और परिणामोन्मुखी बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।
कार्यक्रम की सफलता का श्रेय सभी प्रतिभागियों के समर्पण और सहयोग को दिया गया।

गौतम नौटियाल ने बताया जो साथी किसी कारणवश इस सत्र में शामिल नहीं हो सके, उन्हें आगामी संवाद और प्रशिक्षण कार्यक्रमों में भाग लेने का अवसर प्रदान किया जाएगा ।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments