राजकीय महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज सुद्धोवाला में आयोजित की गई तम्बाकू जागरूकता कार्यशाला

देहरादून।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 मनोज कुमार शर्मा के निर्देशानुसार शनिवार को राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत राजकीय महिला पॉलिटेक्निक सुद्धोवाला में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मनोवैज्ञानिक डॉ0 अनुराधा द्वारा तम्बाकू के दुष्परिणामों कोटपा अधिनियम 2003 की विभिन्न धाराओं एवं इसकी शारीरिक एवं मानसिक निर्भरता के कारणों पर विस्तृत चर्चा की गयी।

उक्त कार्यक्रम में 70 छात्राओं तथा कॉलेज फैकल्टी द्वारा प्रतिभाग किया गया। साथ ही कार्यक्रम से पूर्व पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। जिसमें 35 छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया।

विजेता प्रतिभागियों को प्रकोष्ठ द्वारा पुरस्कार व प्रमाण पत्र प्रदान किये गये। साथ Tobacco Free Educational Institution गाईडलाइन के मानक पूर्ण करने पर शैक्षिक संस्थान को तम्बाकू मुक्त घोषित किया गया। प्रकोष्ठ की ओर से संस्थान को प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया गया।

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एन.एच.एम. डॉ0 बिमलेश जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद के शैक्षिक संस्थानों में युवा वर्ग को तम्बाकू उत्पादों से होने वाले दुष्प्रभावों के संबंध में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। ताकि युवा पीढ़ी तम्बाकू उत्पादों का उपभोग ना करें।

उक्त कार्यक्रम में संस्थान की प्रधानाचार्य सरिता कटियार, कॉलेज फैकल्टी रोमी, जिला तम्बाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ से रेखा उनियाल एवं प्रवीन खत्री उपस्थित रहे।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments