गैस सिलेंडर के भरे ट्रक में लगी आग, 2 किलोमीटर तक सुने गए तेज धमाके

गाजियाबाद,01 फरवरी (आरएनएस)। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में शनिवार तडक़े गैस सिलेंडर से भरे एक ट्रक में आग लग गई, जिसके बाद सिलेंडरों में एक के बाद कई धमाके हुए।
घटना दिल्ली-वजीराबाद रोड पर भोपुरा चौक पर सुबह 4:30 बजे घटी है। घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, जिसमें रुक-रुककर धमाके होते सुनाई दे रहे हैं।
ट्रक में आग कैसे लगी, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। हादसे में कोई भी हताहत नहीं हुआ है।
अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि उन्हें 4:30 बजे के बाद गैस सिलेंडर से भरे ट्रक में आग लगने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचे तो कई धमाके हो चुके थे।
अधिकारियों ने बताया कि धमाकों की आवाज 2 किलोमीटर दूर तक सुनाई दे रही थी। मौके पर पहुंचकर आसपास के घरों को खाली कराया गया और आग पर काबू पाया गया।
आग से कुछ वाहनों और घरों को नुकसान पहुंचा है। जांच की जा रही है।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments