बर्फबारी के बीच हेमकुंड साहिब में आस्था का ज्वार

देहरादून/चमोली। समुद्र तल से लगभग 15,200 फीट की ऊंचाई पर स्थित सिखों के प्रसिद्ध तीर्थ धाम हेमकुंड साहिब में शुक्रवार को अचानक मौसम बदल गया। मौसम के करवट लेते ही धाम में बर्फबारी शुरू हो गई, जिससे पूरा क्षेत्र बर्फ की सफेद चादर से ढक गया। ऊंची चोटियों और पवित्र सरोवर के आसपास फैली बर्फबारी ने धाम की सुंदरता को और भी दिव्य बना दिया है।

कड़ाके की ठंड और लगातार हो रही बर्फबारी के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था में कोई कमी नहीं दिखाई दी। देश-दुनिया के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे श्रद्धालु सुबह से ही बर्फबारी के बीच पवित्र धाम की ओर बढ़ते रहे। श्रद्धालु “जो बोले सो निहाल” के जयघोष के साथ कठिन मौसम में भी उत्साहपूर्वक यात्रा कर रहे हैं।

वहीं, गुरुद्वारा प्रबंधन समिति और एसडीआरएफ की टीम लगातार श्रद्धालुओं की सहायता में जुटी हुई है। सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रत्येक संगत को सुरक्षित रूप से पवित्र गुरुद्वारे तक पहुंचाया जा रहा है।

भीषण ठंड के बावजूद कई श्रद्धालु पवित्र सरोवर में स्नान करते हुए भी नजर आए। बर्फबारी के बीच श्रद्धालुओं की अटूट श्रद्धा और सेवा भाव का अद्भुत संगम हेमकुंड साहिब में देखने को मिल रहा है।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments