कृष्ण छठी पर नैशविला रोड में उमड़ा आस्था का सैलाब, सूर्यकांत धस्माना ने बांटा प्रसाद

देहरादून। भगवान श्री कृष्ण की छठी पर्व के अवसर पर नैशविला रोड स्थित युवा सेवा दल द्वारा वर्षों से आयोजित होने वाले परंपरागत भंडारे में सोमवार को हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे में “जय श्री कृष्णा” के जयघोष के बीच भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने अपने हाथों से श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया और सभी को छठी पर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि द्वापर युग में अवतरित भगवान कृष्ण ने गीता में स्वयं कहा है कि जब-जब धरती पर पाप बढ़ता है, धर्म की हानि होती है और सज्जनों पर अत्याचार होता है, तब-तब वे स्वयं धरती पर अवतार लेकर दुष्टों का नाश और सज्जनों का कल्याण करते हैं। धस्माना ने कहा कि यह क्रम युगों-युगों से चला आ रहा है।

उन्होंने कहा कि जन्माष्टमी के दिन मनुष्य रूप में अवतरित भगवान कृष्ण की छठी आज देश-दुनिया में सनातन धर्म को मानने वाले श्रद्धालु मना रहे हैं।

इस अवसर पर संजय कुमार कन्नौजिया कद्दू, दिनेश कौशल, अमीचंद सोनकर, आनंद सिंह पुंडीर, सुशील डोभाल, विनीत नागपाल, प्रकाश चंद, किशोर गेरा, राज रावत, ऋषभ माटा, कार्तिक बंसल, राहुल माटा, मोहन काला और प्रकाश नेगी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments