छात्रा की मौत की सीबीआई जांच कराई जाए : आप

देहरादून । नीट परीक्षा देने वाली छात्रा की आत्महत्या के मामले में आम आदमी पार्टी ने सीबीआई जांच एवं परिजनों को एक करोड़ रुपये मुआवजे की मांग उठाई है।बुधवार को पार्टी की प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष उमा गौड़ सिसोदिया ने मृतक छात्रा के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की और उन्हें हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया।

उमा गौड़ सिसोदिया ने आरोप लगाया कि पेपर लीक की घटनाओं से छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है और परीक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हुए हैं। उन्होंने मामले की समयबद्ध सीबीआई जांच कराने, पेपर लीक में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और मृतक छात्रा के परिजनों को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की।

उन्होंने कहा कि परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी और विश्वसनीय बनाने के लिए ठोस व्यवस्था की जानी चाहिए। पार्टी ने कहा कि छात्रों को न्याय दिलाने के लिए वह इस मुद्दे को सड़क से लेकर सदन तक उठाएगी। इस दौरान श्याम बाबू पांडेय, डीएस कौटिल्य और अशोक सेमवाल समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments