प्रथम दृष्टया लापरवाही पर एसीएमओ निलंबित, स्वास्थ्य मंत्री ने दिए जांच के निर्देश

देहरादून। बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तिलनी (रुद्रप्रयाग) के पास हुई सड़क दुर्घटना में चमोली जनपद के एसीएमओ की लापरवाही प्रथम दृष्टया सामने आने पर उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने शनिवार को इस संबंध में बयान जारी करते हुए कहा कि दुर्घटना की गंभीरता को देखते हुए चमोली जिला प्रशासन एवं विभागीय अधिकारियों को घटना की विस्तृत जांच कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में जवाबदेही और संवेदनशीलता सर्वोपरि है, और किसी भी स्तर पर लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

मंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकार जनहित से जुड़े मामलों में त्वरित और कठोर निर्णय लेने के लिए प्रतिबद्ध है। दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को हरसंभव चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments