काफी समय से अभिनेत्री रानी मुखर्जी अपनी सुपरहिट फ्रैंचाइजी मर्दानी की तीसरी मर्दानी 3 को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। इस फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
वह एक बार फिर पुलिस की वर्दी में धाक जमाने को तैयार हैं। इस फिल्म के निर्देशन की कमान अभिराज मीनावाला ने संभाली है।
अब मर्दानी 3 में अभिनेत्री जानकी बोदीवाला की एंट्री हो चुकी है। इसके साथ उनके किरदार से भी पर्दा उठ गया है।
रिपोर्ट के अनुसार, रानी की मर्दानी 3 की स्टार कास्ट में जानकी शामिल हो गई हैं।
वह फिल्म में एक पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगी। उन्होंने मुंबई में फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है।
जानकी ने साल 2024 में आई फिल्म शैतान के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उन्होंंने फिल्म में अजय देवगन की बेटी का किरदार निभाया था।
जानकी ने 2015 में फिल्म छैलो दिवस से अपने अभिनय करियर की शुरआती की थी।
मर्दानी 3 की रिलीज तारीख से पहले ही पर्दा उठ गया है। यह फिल्म 27 फरवरी, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है।
अभिराज मीनावाला ने इस फिल्म के निर्देशन की कमान संभाली है, वहीं आदित्य चोपड़ा फिल्म के निर्माता हैं।
बता दें मर्दानी 22 अगस्त, 2014 में रिलीज हुई थी, वहीं फिल्म का दूसरा भाग 2019 में आया था।
फिल्म में रानी ने पुलिस अफसर शिवानी शिवाजी रॉय का किरदार निभाया था। इसके निर्देशक प्रदीप सरकार थे।
शैतान के बाद जानकी बोदीवाला के हाथ लगी मर्दानी 3, किरदार से भी उठा पर्दा
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page

Recent Comments