ग्राफिक एरा में अधिकारियों की एआई ट्रेनिंग शुरू

देहरादून । ग्राफिक एरा के विशेषज्ञ अधिकारियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के आधुनिक टूल्स और उनके व्यावहारिक प्रयोगों का प्रशिक्षण दे रहे है।

इसके लिए आज ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में आज से दो दिवसीय प्रबंधन विकास कार्यक्रम शुरू हुआ है।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुलपति डॉ अमित आर भट्ट ने कहा कि आज के डिजिटल युग में एआई टूल्स अत्यंत महत्वपूर्ण हो चुके हैं। यदि हम इन्हें सही दिशा में और सभी क्षेत्रों में प्रभावी रूप से नहीं अपनाएंगे, तो भविष्य में तकनीक हमें पीछे छोड़ सकती है। इसलिए एआई को समझकर, जिम्मेदारी के साथ उपयोग करना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।

इस दो दिवसीय प्रबंधन विकास कार्यक्रम में उद्योग विभाग, उत्तराखंड जल विद्युत निगम, पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन, पेयजल निगम, लोक निर्माण विभाग सहित विभिन्न विभागों एवं सार्वजनिक उपक्रमों के अधिकारी भाग ले रहे है। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मूल अवधारणाओं, भारत एवं वैश्विक एआई परिदृश्य तथा सरकारी और सार्वजनिक क्षेत्र में इसके व्यावहारिक प्रयोगों की जानकारी दी जाएगी। साथ ही डेटा आधारित निर्णय प्रक्रिया, एआई रेडीनेस और सार्वजनिक प्रशासन में एआई के जिम्मेदार उपयोग पर जोर दिया जाएगा।

कार्यक्रम का आयोजन ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के स्कूल आफ मैनेजमेंट ने किया। कार्यक्रम में स्कूल आफ मैनेजमेंट के हेड डॉ विशाल सागर समेत शिक्षक – शिक्षिकाएं शामिल हुए।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments