भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की कमान अजय खुंडिया को, संगठन ने युवा नेतृत्व पर जताया भरोसा

चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक विस्तार के तहत वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पार्टी के युवा नेता अजय खुंडिया को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति को संगठन में लंबे समय से सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देने के रूप में देखा जा रहा है।

अजय खुंडिया का भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ाव बचपन से रहा है। उन्होंने छात्र जीवन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के माध्यम से सक्रिय राजनीति की शुरुआत की तथा रोहतक जिले में जिला सदस्यता प्रमुख के रूप में कार्य किया। इसके बाद उन्होंने भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के जिला रोहतक अध्यक्ष का दायित्व सफलतापूर्वक निभाया।

संगठन में उनकी सक्रियता को देखते हुए वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव के दौरान उन्हें प्रचार-प्रसार सामग्री वितरण का प्रदेश सह-संयोजक बनाया गया। इसके बाद उन्हें भाजयुमो का प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया। वर्ष 2019 और 2024 के लोकसभा चुनावों में पार्टी ने उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देते हुए क्लस्टर प्रमुख बनाया। इसके अलावा वे रोहतक लोकसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के संयोजक भी रहे।

अजय खुंडिया ने हरियाणा के अलावा हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में भी विधानसभा प्रवासी प्रभारी के रूप में संगठन की जिम्मेदारियां निभाईं। प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने से पहले वे भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश सचिव तथा फतेहाबाद जिले के प्रभारी के रूप में कार्यरत थे।

वे पार्टी के विभिन्न महत्वपूर्ण अभियानों और कार्यक्रमों में रोहतक लोकसभा के संयोजक के रूप में भी सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ अभियान के अंतर्गत उनकी देश के प्रधानमंत्री से टेलीफोन पर भी बातचीत हुई थी।

अजय खुंडिया राष्ट्रपति स्काउट अवार्ड से भी सम्मानित हैं। वे हरियाणा सरकार के पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता स्वर्गीय चौधरी जय नारायण खुंडिया के पौत्र हैं। उनका परिवार पिछले तीन पीढ़ियों से भारतीय जनता पार्टी और संगठनात्मक कार्यों से निरंतर जुड़ा रहा है।

भाजपा नेतृत्व ने विश्वास व्यक्त किया है कि अजय खुंडिया के नेतृत्व में अनुसूचित जाति मोर्चा संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में नई गति मिलेगी।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments