ASMNI उत्तराखंड की कमान अजय नौटियाल को, छोटे समाचार पत्रों को मजबूत करने पर जोर

देहरादून। छोटे और मध्यम समाचार पत्रों के राष्ट्रीय संगठन एसोसिएशन ऑफ स्मॉल एंड मीडियम न्यूज़पेपर्स ऑफ इंडिया (ASMNI) ने वरिष्ठ पत्रकार अजय नौटियाल को उत्तराखंड इकाई का राज्य अध्यक्ष नियुक्त किया है। ‘सुनिए सरकार’ समाचार पत्र के प्रधान संपादक नौटियाल को यह जिम्मेदारी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव दत्त (के.डी.) चंदोला द्वारा सौंपी गई।

संगठन ने उम्मीद जताई है कि अजय नौटियाल के नेतृत्व में राज्य के छोटे और मध्यम समाचार पत्रों तथा पत्रकारों के मुद्दों को सशक्त तरीके से उठाया जाएगा और उन्हें नई दिशा मिलेगी।

करीब दो दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय अजय नौटियाल प्रिंट, डिजिटल मीडिया और मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में व्यापक अनुभव रखते हैं। उन्होंने दैनिक आज, अमर उजाला, दैनिक जागरण, हिंदुस्तान और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में कार्य किया है। साथ ही, वे भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में मीडिया सलाहकार की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं।

नई जिम्मेदारी मिलने पर अजय नौटियाल ने कहा कि छोटे और मध्यम समाचार पत्र लोकतंत्र की आधारभूत आवाज हैं, जो दूरदराज क्षेत्रों के मुद्दों को सामने लाते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका फोकस पत्रकारों के हितों की रक्षा, उनकी समस्याओं के समाधान और संगठन को मजबूत बनाने पर रहेगा।

उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष के.डी. चंदोला का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह सभी साथियों के सहयोग से उत्तराखंड में संगठन को और अधिक सक्रिय और प्रभावशाली बनाने के लिए प्रयासरत रहेंगे।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments