कुरुक्षेत्र,22फरवरी2025।हरियाणा स्कूल शिक्षा निदेशालय की पहल ‘सुपर 100’ कार्यक्रम के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। कार्यक्रम में नामांकित 10 छात्रों ने जेईई (मेन्स) 2025 में 99 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं, जिसके परिणाम हाल ही में घोषित किए गए हैं।
इसी प्रकार, कार्यक्रम के तहत 26 छात्रों ने 97 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए, 25 छात्रों ने 95 प्रतिशत अंक को पार किया, 97 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए तथा 143 छात्रों ने जेईई (मेन्स) परीक्षा में 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं।

Recent Comments