चंद्रबनी श्मशान घाट के पास नाले में मिला अज्ञात शव, पुलिस जांच में जुटी

देहरादून। कोतवाली पटेलनगर पुलिस को आज सुबह कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि चंद्रबनी श्मशान घाट के पास स्थित गंदे नाले में एक पुरुष का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुँचा और शव को बाहर निकालकर फील्ड यूनिट द्वारा घटना स्थल की फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी कराई गई।

प्रारंभिक निरीक्षण में मृतक के शरीर पर किसी प्रकार की चोट या खरोंच के निशान नहीं पाए गए। मृतक के पास से कोई पहचान संबंधी दस्तावेज भी बरामद नहीं हुए। आसपास मौजूद लोगों से शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया, लेकिन शव की पहचान नहीं हो सकी।

पुलिस ने शव को कोरोनेशन अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया है। अधिकारियों का कहना है कि शव की शिनाख्त और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मृत्यु के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है और मृतक की पहचान के प्रयास जारी हैं।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments