देहरादून। शासन द्वारा नकल विरोधी कानून के तहत पंजीकृत अभियोगों की विवेचना के लिए गठित जांच आयोग के अध्यक्ष, मा० उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश श्री यू०सी० ध्यानी ने मंगलवार को बीजापुर गेस्ट हाउस में विशेष जांच टीम (एसआईटी) से मुलाकात की। तीन घंटे चली इस बैठक में उन्होंने एसआईटी द्वारा अब तक की गई कार्रवाई की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
बैठक के बाद जस्टिस ध्यानी ने अचानक हरिद्वार जनपद के बहादुरपुर जट्ट स्थित परीक्षा केंद्र आदर्श बाल सदन इंटर कॉलेज का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परीक्षा केंद्र पर नियुक्त प्रधानाचार्य एवं स्टाफ से परीक्षा संचालन, सुरक्षा व्यवस्था और नकल रोकथाम से जुड़ी जानकारियां लीं।
जांच आयोग के अध्यक्ष की यह सक्रियता नकल विरोधी कानून के प्रभावी क्रियान्वयन और पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Recent Comments