चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र, मंत्री सुबोध उनियाल ने दी शुभकामनाएं

देहरादून । उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत वैद्यकीय सहायक पद पर चयनित अभ्यर्थियों को आज वन, विधान एवं संसदीय कार्य, निर्वाचन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल ने नियुक्ति पत्र प्रदान किए।

नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में कुल चयनित 15 अभ्यर्थियों में से 12 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। इस अवसर पर विभागीय सचिव  विनय शंकर पांडेय, महानिदेशक (चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण) श्रीमती सुनीता टम्टा सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर मंत्री  सुबोध उनियाल ने चयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं जनसेवा का सबसे महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने नवचयनित अभ्यर्थियों से पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया ताकि आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

श्री उनियाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व तथा मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ एवं जनोन्मुखी बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। स्वास्थ्य विभाग में नियमित भर्ती के माध्यम से मानव संसाधन को सशक्त किया जा रहा है, जिससे प्रदेशभर में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और पहुंच में निरंतर सुधार हो रहा है।

मंत्री श्री उनियाल ने सभी नव नियुक्त अभ्यर्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे अपने-अपने कार्यक्षेत्र में पूरी लगन और समर्पण के साथ कार्य कर विभाग एवं राज्य का गौरव बढ़ाएंगे। नियुक्ति पत्र प्राप्त अभ्यर्थियों की विभागीय स्तर पर शीघ्र तैनाती की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments