
सुलतानपुर 27 अगस्त (आरएनएस ) लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य सेविकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया। इन सभी मुख्य सेविकाओं का चयन उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के द्वारा किया गया है। लखनऊ के लोकभवन सभागार में नवचयनित 2,425 मुख्य सेविकाओं के नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूरी शुचिता के साथ नियुक्ति की जा रही है। मुख्यमंत्री ने चयनित अभ्यर्थियों से कहा कि जब आप ईमानदारी से काम करेंगे और कठिन परिश्रम करेंगे, तो सफलता जरूर मिलती है। ऐसे में अभ्यर्थियों की जिम्मेदारी है कि वो भी बिना किसी भेदभाव के काम करें और अपने कर्तव्य को पूरी प्रतिबद्धता के साथ निभाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आंगनबाड़ी में मुख्य सेविकाओं की जिम्मेदारी मां यशोदा की तरह है, जिस तरह मां यशोदा ने बच्चों का पालन पोषण किया, वैसे ही आपकी भी जिम्मेदारी है कि आंगनबाड़ी केंद्रों की देखरेख करें। याद रखें कि जब भी भगवान श्री कृष्ण का नाम आता है, तो मां यशोदा का भी नाम आता है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि कन्याओं के पोषण के साथ ही मार्गदर्शन की जिम्मेदारी भी मुख्य सेविकाओं की है। हमारे समाज में कन्याओं का पोषण ये कहकर किया जाता है कि उन्हें पराये घर जाना है पर मैं कहूंगा कि वो पराये घर जाएं तो स्वालंबी बनकर जाएं। आत्मनिर्भर बनकर जाएं। वित्त मंत्री के संबोधन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने मुख्य सेविकाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। जनपद स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन मुख्य विकास अधिकारी के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में किया गया, जिसमें लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी किया गया। कार्यक्रम में ऊषा सिंह, अध्यक्ष जिला पंचायत, शैलेन्द्र प्रताप सिंह, म सदस्य विधान परिषद, सुशील पाण्डेय, जिला अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी, श्री राजेश गौतम, मा0 विधायक, कादीपुर सुलतानपुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन शरद कुमार त्रिपाठी, जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में जनपद की 50 नवचयनित मुख्यसेविकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जन प्रतिनिधियों द्वारा ज्योति सिंह, पुत्री ओम प्रकाश सिंह, निवासी रैंचा, बल्दीराय अल्पना मिश्रा, पुत्री शिव प्रकाश मिश्रा, निवासी सलारपुर, सपना यादव, पुत्री प्रेम चन्द्र यादव, निवासी परवर समेत 50 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया। राजेश गौतम, विधायक, कादीपुर द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को बधाई दी गयी। ऊषा सिंह, अध्यक्ष जिला पंचायत द्वारा कहा गया कि मुख्यसेविकाओं की नियुक्ति होने से आंगनबाड़ी तंत्र को मजबूती मिलेगी और सेवाओं का संचालन बेहतर होगा। इस कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना अधिकारी निधि सिंह, दयाराम, पूजा त्रिपाठी, प्रवीण कुमार, ममता नायक, राहुल त्रिपाठी, उमेश तिवारी, जिला समन्व्यक, अमर पाल प्रोजेक्ट एसोसिएट, जिला समन्व्यक, पोषण अभियान समेत तुलसीराम, विकास श्रीवास्तव, नवनीत श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

Recent Comments