रानीखेत में 27 जुलाई से आर्मी भर्ती PFT, एडमिट कार्ड और 8 जरूरी दस्तावेज साथ लाना जरूरी

अल्मोड़ा/देहरादून। भारतीय सेना भर्ती कार्यालय अल्मोड़ा ने भर्ती वर्ष 2027 के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम CEE का परिणाम घोषित हो चुका है। अभ्यर्थी अपना रिजल्ट इंडियन आर्मी की आधिकारिक वेबसाइट http://joinindianarmy.nic.in पर चेक कर सकते हैं।

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के सभी जिलों के केंद्रीय कैटेगरी – रिलीजियस टीचर, जेसीओ कैटरिंग, एजुकेशन हवलदार और हवलदार सर्वे ऑटो काटो तथा जोनल कैटेगरी – सिपाही फार्मा और नर्सिंग असिस्टेंट के अभ्यर्थियों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित होगी।

उत्तराखंड के अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल और उधम सिंह नगर जिलों के अग्निवीर कैटेगरी के अभ्यर्थियों की PFT भी इसी दौरान होगी।

भर्ती की तारीख और स्थान
27 जुलाई से 09 अगस्त 2026 तक रानीखेत के सोमनाथ ग्राउंड में शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी। पहले दो दिन केंद्रीय और जोनल कैटेगरी के अभ्यर्थियों की परीक्षा होगी। शेष दिन अग्निवीर कैटेगरी के अभ्यर्थियों के लिए निर्धारित हैं। परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन भी किया जाएगा।

जरूरी दस्तावेज
भर्ती रैली में प्रवेश के लिए निम्न दस्तावेजों की मूल प्रति, 3-3 फोटोकॉपी और 20 पासपोर्ट साइज फोटो जो 3 महीने से पुराने न हों, साथ लाना अनिवार्य है:

1. रैली एडमिट कार्ड

2. आधार कार्ड और आधार से लिंक मोबाइल नंबर

3. शैक्षणिक प्रमाण पत्र और अंक तालिका 

4. जाति प्रमाण पत्र

5. स्थाई निवास प्रमाण पत्र

6. अविवाहित प्रमाण पत्र

7. चरित्र प्रमाण पत्र

8. 1 साल के अंदर का ऑनलाइन पुलिस वेरीफिकेशन

अग्निवीर कैटेगरी में कुमाऊनी जाति के अभ्यर्थियों के जाति प्रमाण पत्र में स्पष्ट रूप से “कुमाऊनी जाति” लिखा होना चाहिए। केवल “कुमाऊनी क्षेत्र” लिखा होने पर मान्य नहीं होगा।

भर्ती कार्यालय ने चेतावनी दी है कि नकली दस्तावेज पाए जाने पर पुलिस शिकायत दर्ज कर उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी। अभ्यर्थियों को जारी नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़कर सभी नियमों का पालन करने को कहा गया है।

जानकारी के लिए संपर्क: मोबाइल 9458168520, लैंडलाइन 05962-297192, 05962-298449

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments