25 जुलाई से रानीखेत में होगी सेना भर्ती की फिजिकल परीक्षा, CEE का रिजल्ट 3-4 दिन में

अल्मोड़ा। भारतीय सेना भर्ती कार्यालय अल्मोड़ा ने भर्ती वर्ष 2027 के अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। कार्यालय के अनुसार ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) का परिणाम 3 से 4 दिनों में घोषित किया जाएगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अपना रिजल्ट इंडियन आर्मी की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in और अपने जीमेल पर चेक करते रहें।

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के सभी जिलों के केंद्रीय कैटेगरी – रिलीजियस टीचर, जेसीओ कैटरिंग, एजुकेशन हवलदार और हवलदार सर्वे ऑटो काटो तथा जोनल कैटेगरी – सिपाही फार्मा और नर्सिंग असिस्टेंट के अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा (PFT) 25 और 26 जुलाई 2026 को रानीखेत के सोमनाथ ग्राउंड में आयोजित की जाएगी। इस दौरान अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन भी किया जाएगा।

इसके अलावा उत्तराखंड के 4 जिलों अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल और उधम सिंह नगर के अग्निवीर कैटेगरी के अभ्यर्थियों की फिजिकल परीक्षा 27 जुलाई 2026 से सोमनाथ ग्राउंड में शुरू होगी।

जरूरी दस्तावेज: भर्ती रैली में प्रवेश के लिए सभी मूल दस्तावेजों के साथ उनकी 3-3 फोटोकॉपी और 3 महीने से पुरानी नहीं 20 पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य है। इनके बिना ग्राउंड में प्रवेश नहीं दिया जाएगा और अभ्यर्थी दौड़ से वंचित रह जाएगा।

अनिवार्य दस्तावेजों की सूची:

  1. आधार कार्ड और आधार से लिंक मोबाइल नंबर
  2. शैक्षणिक प्रमाण पत्र और अंक तालिका
  3. जाति प्रमाण पत्र
  4. स्थाई निवास प्रमाण पत्र
  5. अविवाहित प्रमाण पत्र
  6. चरित्र प्रमाण पत्र
  7. 1 साल के अंदर का ऑनलाइन पुलिस वेरिफिकेशन

अग्निवीर कैटेगरी में कुमाऊनी जाति के अभ्यर्थियों के जाति प्रमाण पत्र में “कुमाऊनी जाति” स्पष्ट रूप से लिखा होना चाहिए। सिर्फ “कुमाऊनी क्षेत्र के अंतर्गत आते हैं” लिखे प्रमाण पत्र मान्य नहीं होंगे।

भर्ती कार्यालय ने चेतावनी दी है कि किसी भी प्रकार का नकली दस्तावेज पकड़े जाने पर अभ्यर्थी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कर उसकी उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी। अभ्यर्थी नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें और फिजिकल की तैयारी जारी रखें।

संपर्क: किसी जानकारी के लिए सेना भर्ती कार्यालय अल्मोड़ा के मोबाइल 9458 168520 और लैंडलाइन 05962-297192, 05962-298449 पर संपर्क किया जा सकता है।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments