आर्यन स्कूल में विद्यार्थियों के लिए यूनिवर्सिटी फेयर का आयोजन

देहरादून : द आर्यन स्कूल ने आज अपने परिसर में यूनिवर्सिटी फेयर का आयोजन किया, जिसमें देश-विदेश के कई प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों, विद्यार्थियों और अभिभावकों ने भाग लिया। इस पहल का उद्देश्य कक्षा 10 से 12 के छात्रों को उच्च शिक्षा के विभिन्न विकल्पों के बारे में जागरूक करना और उन्हें सही मार्गदर्शन प्रदान करना था।

इस फेयर का उद्घाटन विद्यालय की प्रधानाचार्या बी. दासगुप्ता द्वारा किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में विद्यार्थियों के लिए सही करियर चयन के महत्व और शैक्षणिक संस्थानों की भूमिका पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में ओ.पी. जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी, आईआईएलएम यूनिवर्सिटी, एमआईटी वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी, एसआरएम इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, चितकारा यूनिवर्सिटी, एसजीटी यूनिवर्सिटी, एमिटी यूनिवर्सिटी, विजयभूमि यूनिवर्सिटी, कॉलेज ऑफ कॉन्ट्रा कोस्टा, यूनिवर्सिटी ऑफ डंडी, स्वामी राम हिमालयन यूनिवर्सिटी (एसआरएचयू), दून ग्लोबल यूनिवर्सिटी, अशोका यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, शारदा यूनिवर्सिटी, बेनेट यूनिवर्सिटी, जीआरडी इंस्टीट्यूट, महर्षि यूनिवर्सिटी, ज़िका, रुड़की इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आरआईटी), जेएमडीआई, जेबीआईटी, सीजीसी लैंडरन, माया देवी यूनिवर्सिटी, जीएलए यूनिवर्सिटी, हरिद्वार यूनिवर्सिटी, एपेक्स यूनिवर्सिटी, यूनिवर्सिटी ऑफ टोक्यो, पियर्स कॉलेज, जीईडीयू ग्लोबल एजुकेशन, ब्रुनेल यूनिवर्सिटी लंदन, यूनिवर्सिटी ऑफ विस्कॉन्सिन, आईसीएन क्रिएटिव बिजनेस स्कूल और बीएमएल मुंजाल यूनिवर्सिटी सहित कई संस्थानों ने अपने स्टॉल लगाए। इन संस्थानों ने छात्रों को पाठ्यक्रमों, प्रवेश प्रक्रिया, छात्रवृत्ति और कैंपस सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी।

छात्रों ने उत्साहपूर्वक विश्वविद्यालय प्रतिनिधियों से संवाद किया और इंजीनियरिंग, चिकित्सा, विधि, वाणिज्य, डिजाइन और मानविकी जैसे विभिन्न करियर विकल्पों के बारे में जानकारी प्राप्त की।

इस अवसर पर प्रधानाचार्या बी. दासगुप्ता ने कहा, “ऐसे मंच छात्रों को अपने भविष्य के बारे में सही निर्णय लेने के लिए सशक्त बनाते हैं। विश्वविद्यालयों के साथ सीधा संवाद उनकी सोच का दायरा बढ़ाता है और उन्हें अपने लक्ष्यों के अनुरूप अवसर चुनने में मदद करता है।”

यूनिवर्सिटी फेयर का समापन सकारात्मक माहौल में हुआ, जहां छात्रों ने अपने शैक्षणिक और करियर से जुड़ी दिशा को लेकर उत्साह और आत्मविश्वास व्यक्त किया।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments