लखनऊ 21 फरवरी (आरएनएस ): सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक शब्दों और अभद्र भाषा का प्रयोग कर धार्मिक भावनाओं को आहत करने और समाज में सौहार्द बिगाडऩे का प्रयास करने वाले एक आरोपी को ठाकुरगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।मामला 19 फरवरी 2025 का है, जब एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ, जिसमें एक व्यक्ति आपत्तिजनक भाषा का उपयोग करते हुए धार्मिक भावनाओं को भडक़ाने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने तत्काल इस मामले को संज्ञान में लेते हुए थाना ठाकुरगंज में मु0अ0सं0-0093/2025 धारा 45/196/358(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया।इस प्रकरण में तेजी से कार्रवाई करते हुए ठाकुरगंज पुलिस ने आरोपी मोहम्मद सलमान मंसूरी, निवासी ग्राम जेहटा, थाना दुबग्गा, जनपद लखनऊ की पहचान कर 21 फरवरी 2025 को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।पुलिस ने अपील की है कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाडऩे वाली सामग्री न फैलाएं। यदि कोई व्यक्ति ऐसा करता है, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी कर सौहार्द बिगाडऩे का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Recent Comments