ऑफ शोल्डर टॉप में अवनीत कौर ने बढ़ाईं फैंस की धडक़नें

अवनीत कौर अपने ग्लैमरस अंदाज को लेकर चर्चा में रहती हैं. वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. हाल ही में उन्होंने अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं जो वायरल हो रही हैं.
एक्ट्रेस अवनीत कौर ने टीवी से बॉलीवुड तक का सफर तय कर लिया है. एक्ट्रेस अपने बेबाक अंदाज से फैंस का दिल जीत लेती हैं. उनके गॉर्जियस अवतार से लोगों का नजरें हटाना मुश्किल हो जाता है.
अवनीत कौर ने हाल ही में एक फोटोशूट कराया है जिसकी फोटोज वायरल हो रही हैं. मरून कलर के ऑफ शोल्डर क्रॉप टॉप के साथ मैचिंग स्कर्ट पहने एक्ट्रेस बेहद स्टनिंग दिख रही हैं.
इसे उन्होंने मैचिंग हाफ ब्लेजर के साथ पेयर किया है. वहीं उनकी स्कर्ट में बना गुलाब के फूलों वाला डिजाइन उनके आउटफिट को और भी खूबसूरत बना रहा है.
इस ग्लैमरस ड्रेस के साथ अवनीत ने ब्लैक हील्स कैरी किए हैं. खुले बालों के साथ वे काफी हसीन लग रही हैं.
अवनीत ने अपना हेयरस्टाइल कर्ली रखा और डार्क लिप्स्टिक के साथ अपने लुक को फाइनल किया.
उन्होंने कभी बैठकर पोज दिए तो कभी खड़े होकर फोटोशूट कराया. फोटोज शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा- दोबारा मेरे रेड हेट दौर में.
अवनीत की इन तस्वीरों ने फैंस के दिलों की धडक़न तेज कर दी है. एक फैन ने कमेंट किया- सुंदरी. दूसरे ने लिखा- गॉर्जियस. इसके अलावा एक शख्स ने लिखा- इस सुपर स्माइल को किसी की नजर ना लगे.
बता दें कि अवनीत कौर ने फिल्म टीकू वेड्स शेरू से बॉलीवुड डेब्यू किया था. वे फिल्म लव की अरेंज मैरिज में भी नजर आ चुकी हैं. इन दिनों अवनीत लव इन वियतनाम की शूटिंग कर रही हैं.

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments