

ऋषिकेश। कोतवाली ऋषिकेश क्षेत्र में चोरी की वारदात का दून पुलिस ने खुलासा करते हुए योगनगरी रेलवे स्टेशन के पास केले की ठेली चलाने वाले आरोपी राजकुमार पुत्र स्व. शिव शाह (निवासी सिसवा सरियामन, थाना बैरिया, जनपद बेतिया, बिहार, उम्र लगभग 35 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। मीडिया सेल देहरादून के अनुसार, वादिनी सुमन राणा, निवासी मंशा देवी, गुमानीवाला, ऋषिकेश ने 18 अगस्त 2026 को चौकी आईडीपीएल में तहरीर देकर बताया था कि उनकी पुत्री की शादी के लिए बैंक से निकाले गए आभूषण—तीन सोने की चैन, एक सोने का नेकलेस, एक जोड़ी सोने की झुमकी, दो जोड़ियां सोने के कान के टॉप्स—साथ ही एक चांदी का ब्रेसलेट और 64,000 रुपये नकद, जो एक भूरे पर्स में रखकर बड़े काले पर्स में रखा गया था, भरत विहार गेट के पास केले खरीदते समय चोरी हो गए।
संदेह ठेली संचालक राजकुमार पर जताया गया था, जिस पर कोतवाली ऋषिकेश में मु0अ0सं0 398/2026, धारा 303(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू हुई। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश की निगरानी में चौकी आईडीपीएल की टीम गठित की गई, जिसने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 19 अगस्त 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए योगनगरी रेलवे स्टेशन के पास संदिग्ध राजकुमार को हिरासत में लिया और तलाशी में उसके कब्जे से 16 लाख 50 हजार रुपये मूल्य की ज्वैलरी, 63,000 रुपये नकद, भूरा पर्स तथा वादिनी सुमन राणा के नाम की बैंक ऑफ बड़ौदा की तीन जमा पर्चियां बरामद कीं। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने केले खरीदते समय पीड़िता को बातचीत में उलझाकर बड़े बैग में रखे भूरे पर्स को निकाल लिया था और चोरीशुदा माल के साथ बिहार भागने की फिराक में था।
पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर बरामद माल को अभिरक्षा में लेते हुए विधिक कार्रवाई आगे बढ़ा दी,इस कार्यवाही में निरीक्षक यशपाल सिंह बिष्ट के नेतृत्व में टीम में व0उ0नि0 नवीन जोशी, उ0नि0 अमित कुमार, का0 गौरव यादव और का0 अंकुर कुमार शामिल रहे।

Recent Comments