हरीश रावत का स्वास्थ्य अब बेहतर, जल्द लौटेंगे उत्तराखंड: धीरेंद्र प्रताप

दिल्ली में पूर्व मुख्यमंत्री से मिले प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष, उपवास न करने की अपील की

देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष और पूर्व मंत्री धीरेंद्र प्रताप दिल्ली स्थित पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के आवास पर पहुंचे और उनसे मुलाकात कर हाल-चाल जाना। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस महासचिव याकूब सिद्दीकी भी उनके साथ मौजूद रहे।

मुलाकात के बाद धीरेंद्र प्रताप ने बताया कि हरीश रावत का स्वास्थ्य अब पहले की तुलना में काफी बेहतर है। उन्होंने बताया कि वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ने अपनी सार्वजनिक जिम्मेदारियां संभालनी शुरू कर दी हैं और राजनीतिक गतिविधियों में भी सक्रिय रूप से समय देने लगे हैं।

धीरेंद्र प्रताप ने यह भी बताया कि हरीश रावत ने एक मसले को लेकर उपवास करने की इच्छा जताई थी, लेकिन उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि जब तक वह पूरी तरह स्वस्थ नहीं हो जाते, तब तक उपवास जैसे कार्यक्रम से परहेज करें।

उन्होंने उम्मीद जताई कि हरीश रावत जल्द ही उत्तराखंड लौटेंगे और पूर्व की तरह पार्टी का नेतृत्व संभालेंगे। इस मुलाकात को कांग्रेस के भीतर संगठनात्मक सक्रियता के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments