भाजपा ने सांगठनिक जिलों में बदले प्रभारी, नए सिरे से जिम्मेदारियां तय

देहरादून । भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड में संगठन को और अधिक मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए प्रदेश के सभी 19 सांगठनिक जिलों के लिए नए जिला प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। पार्टी की ओर से बुधवार को नई जिम्मेदारियों की सूची जारी की गई।

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट की सहमति के बाद प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने सभी सांगठनिक जिलों के लिए प्रभारी एवं सह-प्रभारी के नामों की सूची जारी की है।

पार्टी के अनुसार, इन नियुक्तियों का उद्देश्य सांगठनिक गतिविधियों को गति देना, जिलों में संगठनात्मक समन्वय को मजबूत करना और आगामी चुनावों के मद्देनजर पार्टी की तैयारियों को अधिक प्रभावी बनाना है। नए प्रभारी और सह-प्रभारी अपने-अपने सांगठनिक जिलों में पार्टी की गतिविधियों, कार्यकर्ताओं के साथ संवाद तथा संगठन के कार्यक्रमों के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

भाजपा की ओर से जारी नई सूची को प्रदेश संगठन में महत्वपूर्ण बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है। पार्टी नेतृत्व ने मैदान से लेकर पर्वतीय क्षेत्रों तक संगठन को और सक्रिय एवं मजबूत बनाने के लिए नई जिम्मेदारियां तय की हैं।

भाजपा द्वारा जारी जिला प्रभारी एवं सह-प्रभारी की सूची नीचे दी जा रही है।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments