भाजपा को तीन दिनों में समर्थन जुटाने की चुनौती

हल्द्वानी(आरएनएस)।   जिला पंचायत चुनाव की तिथि नजदीक आने के साथ ही भाजपा के लिए समर्थन जुटाने की मुश्किल बढ़ती जा रही है। सबसे पहले चुनाव जीते भाजपा के 4 बागी ही पार्टी के लिए मुश्किल बनते जा रहे हैं। साथ ही 4 स्वतंत्र रुप से जीते भाजपा समर्थक प्रत्याशियों को भी पार्टी के पक्ष में बनाए रखना होगा। इस प्रकार देखा जाए तो भाजपा के लिए तीन दिनों में बागियों का समर्थन जुटाने की चुनौती है। नैनीताल में जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव रोचक होता जा रहा है। चुनाव में कांग्रेस के पुष्पा नेगी को जिला पंचायत अध्यक्ष का प्रत्याशी घोषित करने के बाद से ही भाजपा लिए मुकाबला और कड़ा होता जा रहा है। जिला पंचायत सदस्यों के चुनाव परिणामों का अगर मूल्यांकन किया जाए तो भाजपा समर्थित 7 प्रत्याशी चुनाव जीतकर आए हैं। इसके साथ ही स्वतंत्र रुप से भाजपा समर्थक 4 जिला पंचायत सदस्य चुनाव जीते हैं। भाजपा के 4 बागी भी जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीतकर आए हैं। इस प्रकार देखा जाए को भाजपा चारों बागी व 4 स्वतंत्र प्रत्याशियों को उनके पक्ष में खड़ा होने का दावा कर रही है। भाजपा का दावा है कि बागी व स्वतंत्र प्रत्याशियों को मिलाकर उनके पास जीत के लिए जरूरी 14 के बजाए 15 प्रत्याशियों का समर्थन प्राप्त है। लेकिन चुनाव मैदान से तरह-तरह की सूचनाएं सामने आ रही हैं। सूत्रों के मुताबिक अबतक भाजपा चुनाव जीते चारों बागियों को अपने पक्ष में खड़ा नहीं कर पाई है। दो बागी भाजपा से दूरी बनाते नजर आ रहे हैं। इसी प्रकार स्वतंत्र रुप से चुनाव जीते भाजपा समर्थक 4 प्रत्याशियों में से 2 स्वतंत्र प्रत्याशियों के कांग्रेसी नेता अपने पक्ष में होने का दावा कर रहे हैं। इस प्रकार देखा जाए तो भाजपा को फिर से बागी हुए चारों सदस्यों का तीन दिनों के भीतर समर्थन जुटाना है। भाजपा इसमें कामयाब रही तो पार्टी का जिला पंचायत अध्यक्ष बनना तय है, लेकिन चार दिनों में भाजपा 4 बागियों का समर्थन नहीं जुटा पाई तो परिणाम चौंकाने वाले हो सकते हैं। कोट- भाजपा ने नैनीताल में जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव जीतने के लिए पूरी ताकत झौंक दी है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, विधायकों व दायित्वधारियों के प्रयास से जीत के लिए आवश्यक समर्थन जुटा लिया है। 14 अगस्त को होने वाले चुनाव के परिणाम भाजपा के पक्ष में होंगे। – प्रताप सिंह बिष्ट, जिलाध्यक्ष भाजपा।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments