महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी मामले में भाजपा महिला मोर्चा का प्रदेशव्यापी विरोध, कांग्रेस समर्थक के खिलाफ दर्ज हुई FIR

डालनवाला थाने सहित प्रदेशभर में हुई कार्रवाई, मातृशक्ति ने सड़कों पर जताया आक्रोश

देहरादून। उत्तराखंड की महिलाओं के खिलाफ सोशल मीडिया पर की गई कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता प्रदेशभर में सड़कों पर उतर आईं। मोर्चा का आरोप है कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के समर्थक बताए जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ता राजेंद्र उत्तराखंडी (सोशल मीडिया पर “पहाड़ी प्रेमी राजेंद्र उत्तराखंडी” नाम से सक्रिय) ने राज्य की महिलाओं के बारे में अशोभनीय और अपमानजनक टिप्पणी की। इस मामले में देहरादून के डालनवाला थाने सहित प्रदेश के विभिन्न थानों में उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू की गई है।

भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने कहा कि उत्तराखंड की पहचान महिलाओं के संघर्ष, त्याग और स्वाभिमान से बनी है और वे किसी भी कीमत पर मातृशक्ति के अपमान को बर्दाश्त नहीं करेंगी। मोर्चा पदाधिकारियों ने कहा कि महिलाएं आमतौर पर संयमित रहती हैं, लेकिन जब उनकी गरिमा पर प्रहार होता है तो वे संगठित होकर करारा जवाब देना भी जानती हैं।

मोर्चा ने इसे राजनीतिक विरोध की आड़ में महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाने का प्रयास बताते हुए चेतावनी दी कि ऐसे कृत्यों में शामिल किसी भी व्यक्ति को कानूनी दायरे में लाया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि नारी सम्मान उनकी संस्कृति, शक्ति और संकल्प का हिस्सा है, और भविष्य में भी महिलाओं के अपमान पर संगठित रूप से कानूनी व सामाजिक स्तर पर जवाब दिया जाएगा।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments