भाजपा का जवाब, राहुल के नाम का जिक्र ही नहीं किया, फिर रोकने का आरोप क्यों: भट्ट 

कांग्रेस राजनीति कर रही, प्रशासन का सहयोग करे और नियमों का पालन करे: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष 

देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा कि कांग्रेस राहुल गांधी के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर अनावश्यक भ्रम फैला रही है। उनका उद्देश्य सिर्फ राजनीतिक माहौल बनाना है जबकि हकीकत कुछ और है।

भट्ट ने कहा कि परेड ग्राउंड के लिए कांग्रेस की ओर से जो प्रारंभिक आवेदन दिया गया था उसमें राहुल गांधी के कार्यक्रम का कहीं उल्लेख नहीं था। यानी तथ्य छिपाए गए। इसी बीच परेड ग्राउंड पर पहले से चल रहे लोक संवर्धन पर्व की अवधि भारत सरकार द्वारा दो दिन बढ़ा दी गई। राष्ट्रीय शोक के कारण सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं हो पाए थे इसलिए इसे बढ़ाना पड़ा।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में लोक संवर्धन पर्व में बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। ऐसे में सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और उपलब्धता को देखते हुए प्रशासन ने कांग्रेस को बन्नू स्कूल मैदान सहित अन्य उपयुक्त वैकल्पिक स्थल उपलब्ध कराने का प्रस्ताव दिया है।

भट्ट ने कांग्रेस के इस आरोप को निराधार बताया कि उनके कार्यक्रम को रोका जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हर दल को अपनी बात रखने का अधिकार है और भाजपा इसका सम्मान करती है। लेकिन पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों और कानून-व्यवस्था का पालन करना सभी की जिम्मेदारी है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस को विवाद खड़ा करने और जनता को भ्रमित करने के बजाय प्रशासन का सहयोग करना चाहिए। जहां भी उपयुक्त स्थान उपलब्ध होगा वहां नियमानुसार अनुमति दी जाएगी।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments