

देहरादून। भारतीय किसान यूनियन (एकता शक्ति) पंजी. उत्तराखण्ड के तत्वावधान में देहरादून के मसूरी रोड स्थित पुरकुल के खूबसूरत ग्रीन हैरिटेज में एक बेहद भव्य ‘अभिनन्दन समारोह’ एवं सांस्कृतिक संध्या ‘म्यूजिक व डिनर अंडर द स्टार्स’ का गरिमामयी आयोजन किया गया। इस शानदार और यादगार कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति मा. जस्टिस राजेश टंडन जी का जन्मदिवस रहा।
समारोह में जुटे सामाजिक, राजनैतिक और न्यायिक जगत के तमाम दिग्गजों ने पूर्व जस्टिस राजेश टंडन से केक कटवाकर उन्हें दीर्घायु होने की ढेरों बधाई और शुभकामनाएं दीं।
इस भावुक और विशेष अवसर पर पूर्व जस्टिस राजेश टंडन ने अपने जन्मदिन को इतना यादगार बनाने और इस भव्य आयोजन को सफलतापूर्वक अमलीजामा पहनाने के लिए भाकियू (एकता शक्ति) के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र दत्त शर्मा का मंच से विशेष रूप से आभार व्यक्त किया और उन्हें सहृदय धन्यवाद प्रेषित किया।

भाकियू (एकता शक्ति) उत्तराखण्ड के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र दत्त शर्मा की कुशल देखरेख और नेतृत्व में आयोजित इस गरिमामयी समारोह के दौरान संगठन के प्रति निष्ठा और समर्पण की नई ऊर्जा देखने को मिली। कार्यक्रम के मुख्य सत्र में संगठन की नवगठित राज्य और जिला कार्यकारिणी के जांबाज पदाधिकारियों का पूरी गर्मजोशी के साथ जोरदार स्वागत व सम्मान किया गया।
इस दौरान घोषित पदाधिकारियों में भाकियू (एकता शक्ति) के प्रदेश उपाध्यक्ष सं० तरनजीत चड्ढा, फूल अहमद डोनिश व राजकुमार छाबड़ा, प्रदेश महासचिव मौ० अनवर सिद्दीकी व जगराम सिंह, प्रदेश सचिव सुनील गुप्ता, प्रदेश मीडिया प्रभारी राकेश मिश्रा एवं सह-मीडिया प्रभारी रवि अरोड़ा को सम्मानित किया गया।
इसी कड़ी में जिला कार्यकारिणी से उपाध्यक्ष बी०एस० उपाध्याय, महासचिव प्रशान्त पंडित, कोषाध्यक्ष दीपक अग्रवाल और काशीपुर से दलीप मल्होत्रा व गौतम जी को भी मंच पर सम्मानित कर संगठन की मजबूती का संकल्प लिया गया।
इस भव्य और अनूठे आयोजन में समाज के विभिन्न क्षेत्रों की प्रबुद्ध हस्तियों का संगम देखने को मिला। न्यायिक जगत से विशेष रूप से पहुंचे सर्वोच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता नजीतेशा पांडे, आदित्य शर्मा, आरिफ रज़ा ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

वहीं सामाजिक और राजनैतिक क्षेत्र से मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन जैन, आम आदमी पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष उमा सिसोदिया, हर्षल फाउंडेशन की सचिव रमा गोयल, डॉ० एस.फारुख, राज्यमंत्री अशोक वर्मा, रघु वशिष्ठ, जितेश पांडे, अश्विन मेहता, प्राची चौहान, कीर्ति मेवार, विवेक सिंह, राज सहगल, कार्तिक भारद्वाज, अदिति शर्मा, किरन शर्मा, वसंत कुमार, माना सिंह और शान्ति मॉल जैसी जानी-मानी हस्तियाँ इस ऐतिहासिक शाम का हिस्सा बनीं।
समारोह के दूसरे सत्र में खुले आसमान के नीचे ‘म्यूजिक अंडर द स्टार्स’ कार्यक्रम के तहत एक सुरम्य संगीत संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें बिखरे सुरों के जादू ने उपस्थित सभी अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया और लोगों ने इसका भरपूर आनंद लिया। इस शानदार और सफल कार्यक्रम का समापन एक लजीज सामूहिक रात्रि भोज (डिनर) के साथ हुआ, जिसके बाद आयोजक मंडल द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए दूर-दराज से आए सभी सम्मानित आगंतुकों का सहृदय आभार व्यक्त किया गया।


Recent Comments