ऋषिकेश में रिश्तों का खून: बेटे ने मां के माथे पर दागी गोली, एम्स में जिंदगी की जंग

घरेलू विवाद बना खूनी वारदा

ऋषिकेश। देहरादून जनपद के ऋषिकेश क्षेत्र में रिश्तों को झकझोर देने वाली एक घटना सामने आई है। घरेलू विवाद के दौरान एक युवक पर अपनी ही मां को गोली मारने का आरोप लगा है। गंभीर रूप से घायल महिला का उपचार एम्स ऋषिकेश में चल रहा है, जबकि पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, रविवार को सूचना मिली कि पशुलोक विस्थापित क्षेत्र के ए-ब्लॉक, गली नंबर-3 स्थित मंदिर के समीप एक महिला को गोली मार दी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि 32 वर्षीय सुमित गौड़ का अपनी 63 वर्षीय मां उषा देवी गौड़ से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। आरोप है कि विवाद के दौरान सुमित ने 12 बोर के तमंचे से फायर कर दिया। गोली महिला के माथे पर लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।

घटना के बाद आरोपी स्वयं घायल मां को उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश लेकर पहुंचा। अस्पताल में चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज जारी है।

इस मामले में महिला के बड़े बेटे अमित गौड़, निवासी माजरी ग्रांट, थाना डोईवाला, की शिकायत पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है और घटना में प्रयुक्त हथियार समेत अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।

स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि आरोपी को शराब की लत थी और मां उसे इस आदत को छोड़ने के लिए लगातार समझा रही थीं। हालांकि पुलिस ने इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments