‘मेरी योजना’ पुस्तक और आकाशवाणी से घर-घर पहुंचेगी सरकारी योजनाओं की जानकारी, रेडियो पर रोज चार बुलेटिन

उत्तरकाशी में 18 जुलाई तक चलेगा सेवा पखवाड़ा, जनकल्याणकारी योजनाओं की मिलेगी पूरी जानकारी

उत्तरकाशी । सेवा सुशासन एवं समर्पण अभियान के तहत जनपद उत्तरकाशी में ‘सेवा पखवाड़ा’ धूमधाम से मनाया जा रहा है। गत 4 जुलाई से शुरू हुआ यह विशेष पखवाड़ा आगामी 18 जुलाई तक अनवरत जारी रहेगा।

सेवा पखवाड़े के दौरान आम जनता की सुविधा के लिए ‘मेरी योजना’ पुस्तक का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इस पुस्तक में केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित सभी प्रकार की लोक-कल्याणकारी, वित्तीय, सामाजिक सुरक्षा और विकासपरक योजनाओं की विस्तृत जानकारी का समावेश किया गया है, ताकि नागरिक आसानी से पात्रता और आवेदन प्रक्रिया को समझ सकें और घर बैठे ही योजनाओं का लाभ उठाने की राह उनके लिए आसान हो सके।

ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों तक सूचनाओं की निर्बाध पहुंच सुनिश्चित करने के लिए ‘मेरी योजना’ पुस्तक में संकलित महत्वपूर्ण जानकारियों को रेडियो के माध्यम से भी प्रसारित किया जा रहा है। आमजन इस उपयोगी जानकारी को आकाशवाणी केंद्र 100.5 मेगाहर्ट्ज (FM) पर सुन सकते हैं। इसके लिए प्रतिदिन चार विशेष बुलेटिन प्रसारित किए जा रहे हैं।

पहला बुलेटिन प्रातः 7:30 बजे से 08:00 बजे तक, दूसरा बुलेटिन 10:30 बजे से 11:00 बजे तक, तीसरा बुलेटिन सायं 05:10 बजे से 05:45 बजे तक और अंतिम बुलेटिन सायं 05:45 बजे से रात्रि 07:00 बजे तक संचालित होगा।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments