​मेक इन इंडिया को बूस्ट: डाइकिन और कुबोटा हरियाणा में करेंगी बड़ा निवेश

हरियाणा सरकार और जापान की प्रसिद्ध कंपनी डाइकिन इंडस्ट्रीज लिमिटेड के बीच बुधवार को ओसाका में एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। इस एमओयू के तहत डाइकिन कंपनी हरियाणा में 1000 करोड़ रुपये के निवेश से एक अत्याधुनिक रिसर्च एंड डेवलपमेंट (R&D) सेंटर स्थापित करेगी। यह केंद्र नवाचार और तकनीकी विकास को बढ़ावा देगा और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खोलेगा। इसके अलावा, जापान की कुबोटा कंपनी ने भारतीय कंपनी एक्सकोर्ट के साथ साझेदारी में हरियाणा में 2000 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की है। यह निवेश राज्य के औद्योगिक और कृषि दोनों क्षेत्रों के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल का जापान दौरा

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल इन दिनों जापान के दौरे पर है। इसका उद्देश्य हरियाणा में विदेशी निवेश को आकर्षित करना और राज्य को वैश्विक औद्योगिक गतिविधियों का केंद्र बनाना है। ओसाका में डाइकिन इंडस्ट्रीज के आरएंडडी सेंटर में हुए समझौते के दौरान मुख्यमंत्री स्वयं उपस्थित थे। एमओयू पर हरियाणा की ओर से उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ. अमित अग्रवाल, और डाइकिन की ओर से शोगो एंडो, उप प्रबंध निदेशक ने हस्ताक्षर किए। यह नया R&D सेंटर सतत औद्योगिक समाधान और अत्याधुनिक तकनीकों के विकास पर केंद्रित होगा, जिससे हरियाणा को वैश्विक अनुसंधान और नवाचार के एक प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करने में मदद मिलेगी।

कुबोटा ट्रैक्टर प्लांट का दौरा

जापान दौरे के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने ओसाका स्थित कुबोटा ट्रैक्टर प्लांट का भी दौरा किया। मुख्यमंत्री ने कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात कर हरियाणा में कृषि उपकरण निर्माण के संभावित निवेश और तकनीकी सहयोग पर विस्तार से चर्चा की। कुबोटा द्वारा हरियाणा में 2000 करोड़ रुपये का निवेश करने की घोषणा से न केवल आधुनिक कृषि तकनीक राज्य में आएगी, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे। मुख्यमंत्री ने कुबोटा की नवाचार-आधारित उत्पादन प्रणाली की सराहना करते हुए कहा कि हरियाणा एक कृषि प्रधान राज्य है और यहां कृषि उपकरण निर्माण का एक बड़ा केंद्र बनने की पूरी संभावना है। उन्होंने कुबोटा को हरियाणा में मैन्युफैक्चरिंग यूनिट स्थापित करने के लिए आमंत्रित

प्रतिनिधिमंडल में ये अधिकारी रहे मौजूद:

इस उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल में हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण कुमार गुप्ता, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ अमित अग्रवाल, एचएसआईआईडीसी के प्रबंध निदेशक डॉ. यश गर्ग और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं। 

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments