मुजफ्फरनगर । मुजफ्फरनगर जिले में शादी से कुछ घंटे पहले दुल्हन की हार्ट अटैक से मौत की खबर झूठी निकली। दुल्हन को हार्ट अटैक नहीं आया था। वह अपनी सहेली के साथ फरार हो गई थी। पुलिस ने महिला डॉक्टर को लेकर गई, युवती के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया है। पुलिस के खुलासा के बाद दूल्हे का परिवार अपना माथा-पीट रहा है।
दरअसल मुजफ्फरनगर जिले के मंडी थाना क्षेत्र के रहने वाले एक नामी डॉक्टर के बेटे का विवाह गायब होने वाली दुल्हन के साथ तय हुआ था। दोनों के शादी की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी थी। मुजफ्फरनगर के नाथ फॉर्म में शादी समारोह का आयोजन किया गया था। उधर दुल्हन सजने संवरने के लिए अपनी ब्यूटीशियन के पास गई हुई थी। इसके बाद जब वह गायब हो गई। तब उसके हार्ट अटैक की खबर फैला दी गई। मामला दुल्हन के मौत से जुड़ा होने के कारण खबर बहुत तेजी से लोगों के कानों तक पहुंच गई। जिससे शादी की खुशियां मातम में बदल गई थी।
मुजफ्फरनगर जिले में शादी से ठीक पहले दुल्हन के गायब हो जाने के कारण वर पक्ष तक दुल्हन को हार्ट अटैक आने की जानकारी दी गई। लेकिन पुलिस में अपहरण का मामला दर्ज कराया गया था। जिससे पुलिस दुल्हन के तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस जांच में पता चला कि दुल्हन अपनी एक महिला मित्र के साथ चली गई थी। मौत की झूठी खबर फैला दी। फिलहाल पुलिस ने दोनों को झांसी के एक आश्रम से बरामद किया गया है।
मुजफ्फरनगर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर पूरे घटनाक्रम का खुलासा करते हुए बताया कि दुल्हन के पिता ने मंगलवार राह ही नई मंडी थाने पहुंचकर तहरीर दी थी कि उसकी बेटी को झांसी की कैलाश रेजीडेंसी रहने वाली उसकी महिला मित्र उसे बहला फुसलाकर अपने साथ कार में ले गई।
पुलिस ने तलाश शुरू की। बुधवार को भोपा बाईपास से दोनों पुलिस को मिल गईं। नई मंडी थाने में पुलिस ने दोनों से पूछताछ की। पुलिस जांच में सामने आया है कि वह अपनी शादी से नाखुश थी। इसी वजह से वह शादी में शामिल होने पहुंची महिला मित्र के साथ चली गई थी।
शादी के दिन दुल्हन की हार्ट अटैक से मौत, पुलिस को जिंदा मिली, दूल्हा का परिवार पीट रहा माथा
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Recent Comments