पर्यावरण संकल्प साइकिल रैली” का फ्लैग ऑफ करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

देहरादून । कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज स्व.हरबंस कपूर की स्मृति में केन्द्रीय विद्यालय ओ०एन०जी०सी० ग्राउंड, देहरादून में स्व० हरबंस कपूर मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा आयोजित “पर्यावरण संकल्प साइकिल रैली” का फ्लैग ऑफ कर शुभारंभ किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं, विद्यार्थियों एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। साइकिल रैली केवी ओएनजीसी बैरियर, कोलागढ़ रोड से प्रारंभ होकर होटल सेफ्रन लीफ तक निकाली गई।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है और साइकिल चलाना न केवल स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि यह प्रयास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ईंधन बचत एवं पर्यावरण संरक्षण के संकल्प को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण योगदान है।

काबीना मंत्री गणेश जोशी ने स्वर्गीय हरबंस कपूर को नमन करते हुए कहा कि स्वर्गीय कपूर न केवल मेरे राजनीतिक गुरु थे, बल्कि मेरे मार्गदर्शक और प्रेरणा स्रोत भी थे। उन्होंने कहा कि माता-पिता और गुरु का उपकार इतना महान होता है कि उसे किसी भी रूप में पूरा चुकता नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि आज मैं जो कुछ भी हूं, वह कपूर साहब की ही देन है। मैंने राजनीति के मूल्यों और जनसेवा का भाव उन्हीं से सीखा। उनका सादा जीवन और उच्च विचार हम सबके लिए प्रेरणास्त्रोत हैं।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए सभी से पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण देना हम सभी की जिम्मेदारी है।कार्यक्रम के समापन अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने साइकिल रैली के विजेताओं को मैडल पहनाकर सम्मानित किया तथा आयोजकों को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर कैंट विधायक सविता कपूर,पार्षद नंदनी शर्मा, ओपी कुलश्रेष्ठ, सहित कई लोग उपस्थित रहे।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments