कनाडा जवाब देने के लिए तैयार : अमेरिकी टैरिफ पर जस्टिन ट्रूडो

ओटावा ,01 फरवरी। प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कहा कि यदि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कनाडाई आयात पर शुल्क लगाते हैं तो कनाडा ‘उद्देश्यपूर्ण, सशक्त, उचित, तत्काल प्रतिक्रिया देने के लिए तैयार है।
टोरंटो में कनाडा-अमेरिका संबंध परिषद की बैठक में भाषण देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि उनका देश किसी भी स्थिति के लिए तैयार है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने सीबीसी न्यूज के हवाले से यह जानकारी दी।
ट्रूडो ने कहा, ‘यह वह नहीं जो हम चाहते हैं, लेकिन यदि वह आगे बढ़ेंगे, तो हम भी कार्रवाई करेंगे।’
रिपोर्ट में कहा गया कि विदेश मंत्री मेलानी जोली, सार्वजनिक सुरक्षा मंत्री डेविड मैकगिन्टी और आव्रजन मंत्री मार्क मिलर सभी अमेरिकी राजधानी में हैं। यह सभी रिपब्लिकन सांसदों और ट्रंप की टीम के संपर्क में है ताकि राष्ट्रपति ट्रंप को मनाया जा सके।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप शनिवार को एक आदेश पर हस्ताक्षर कर सकते हैं। इसके तहत मैक्सिको और कनाडा से आयातित वस्तुओं पर 25त्न और चीन से आयातित वस्तुओं पर 10त्न का शुल्क लगाया जा सकता है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ट्रंप ने कनाडाई तेल के लिए कहा कि टैरिफ दर 10त्न होगी, जबकि कनाडा के दूसरे आयातों के लिए 25त्न टैरिफ दर होगी लेकिन उन्होंने संकेत दिया कि तेल और प्राकृतिक गैस पर व्यापक टैरिफ फरवरी के मध्य में आएंगे।
अमेरिकी जनगणना ब्यूरो के आंकड़ों के अनुसार, कच्चा तेल कनाडा से अमेरिका का शीर्ष आयात है, जो 2023 में लगभग 100 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया।
चीन, कनाडा और मेक्सिको अमेरिका के शीर्ष व्यापारिक साझेदार हैं, जिनका पिछले साल अमेरिका में आयातित वस्तुओं में 40त्न हिस्सा था। इस बात की आशंका बढ़ रही है कि नए भारी शुल्कों से एक बड़ा व्यापार युद्ध शुरू हो सकता है और साथ ही अमेरिका में कीमतें भी बढ़ सकती हैं।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments