कुंभ मेला 2027 के लिए केंद्र ने उत्तराखंड को दिया 8 हजार मीट्रिक टन अतिरिक्त खाद्यान्न, सीएम धामी ने पीएम मोदी का जताया आभार

देहरादून। हरिद्वार में प्रस्तावित कुंभ मेला 2027 को देखते हुए केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के लिए अतिरिक्त खाद्यान्न का आवंटन किया है। भारत सरकार के उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय द्वारा जारी पत्र के अनुसार राज्य को 3,051.079 मीट्रिक टन गेहूं और 4,978.073 मीट्रिक टन चावल अतिरिक्त रूप से दिया गया है।

केंद्र के दिशा-निर्देशों के अनुसार कुंभ जैसे बड़े आयोजनों के लिए संबंधित राज्य को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत वार्षिक आवंटन का अधिकतम दो प्रतिशत तक अतिरिक्त खाद्यान्न दिया जाता है। इसी के तहत उत्तराखंड सरकार की मांग पर खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग ने कुल 8,029.152 मीट्रिक टन खाद्यान्न का आवंटन किया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अतिरिक्त आवंटन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कुंभ मेले को सुव्यवस्थित और भव्य रूप से आयोजित करने के लिए सभी तैयारियां समयबद्ध तरीके से की जा रही हैं और श्रद्धालुओं की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments